– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

… और पुलिस कंट्रोल रूम में अचानक हुई फायरिंग, इस टाउन इंस्पेक्टर ने गोली मारकर खुद की ले ली जान, पहले महिला SI पर की फायरिंग

Screenshot 20220624 173652 Chrome

Share this:

Madhya pradesh (मध्य प्रदेश) की राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ टीआई यानी टाउन इंस्पेक्टर हाकम सिंह पंवार ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले एक महिला सब इंस्पेक्टर को गोली मारी, इसके बाद खुद अपनी जान दे दी।

महिला एसआई घायल

टीआई हाकम सिंह महिला एसआई से मिलने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना में महिला एसआई रंजना खांडे घायल हो गई हैं, जिन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर FSL व अन्य टीमें पहुंच गईं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। टीआई हाकम सिंह पहले इंदौर के खुड़ैल सिमरोल और सराफा थाने में पदस्थ थे। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे।

23 जून को करना था ज्वाइन

भोपाल के एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा का कहना है कि टीआई हाकम सिंह 6 फरवरी 2022 को भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ हुए थे। वह खटलापुरा इलाके में फ्लैट लेकर किराए पर रहते थे। मूलत: तराना उज्जैन के रहने वाले हाकम सिंह भोपाल में अकेले रहते थे। 21 जून को तीन दिन की छुट्टी लेकर गए थे। 23 जून को उन्हें जॉइन करना था।

Share this:




Related Updates


Latest Updates