– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

National: लोकसभा में द्रमुक सांसद के विवादित बोल- हिन्दी भाषी राज्यों को ‘गोमूत्र’ राज्य कहा

ef51992c 6626 4a95 a5f8 b5ae12cbd0af

Share this:

Top National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news, Loksabha, gomutra state, Dramuk MP senthil Kumar : द्रमुक नेता सेंथिल कुमार ने मंगलवार को लोकसभा में एक विवादित बयान देते हुए कहा कि भाजपा केवल ‘गोमूत्र’ राज्यों में चुनाव जीतती है। उनका इशारा हिन्दी भाषी राज्यों की ओर था और उन्हें इन राज्यों को गोमूत्र राज्य कह कर सम्बोधित किया। उन्होंने हिन्दी पट्टी के राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल की। भाजपा की ताकत मुख्य रूप से हिन्दी के गढ़ राज्यों में चुनाव जीतना है, जिन्हें हम आम तौर पर गोमूत्र राज्य कहते हैं।

इसके पहले भी गोमूत्र शब्द का प्रयोग कर चुके हैं सेंथिल 

सेंथिल कुमार ने दक्षिण राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भाजपा की विफल बताया। यह पहली बार नहीं है कि सेंथिल कुमार ने हिन्दी पट्टी के राज्यों को गौमूत्र राज्य कहा हो। 2022 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर बोलते हुए डीएमके सांसद ने ‘गोमूत्र’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

द्रमुक सांसद जम्मू-कश्मीर से तुलना करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ‘अप्रत्यक्ष शासन’ करने के लिए तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों को केंद्र शासित प्रदेश में बदल सकती है।

उनके बयान पर भारतीय जनता पार्टी की नेता एवं केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह सनातनी परम्परा का अपमान है। द्रमुक को भी जल्द ही ‘गोमूत्र’ के फायदों का पता चल जायेगा। देश की जनता इस तरह की सोच को बर्दाश्त नहीं करेगी। देश की भावनाओं से खेलने की कोशिश करनेवालों को जनता करारा जवाब देगी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates