– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

देश में पहली बार ऐसा होगा, वोटिंग में गड़बड़ी की शिकायत पर चुनाव आयोग का फैसला

IMG 20240620 WA0003 1

Share this:

08 लोकसभा सीटों की ईवीएम होंगी चेक, इनमें भाजपा ने 03 और कांग्रेस ने 02 सीटें जीतीं, जांच को 08 आवेदन मिले

करनाल से केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और फरीदाबाद से केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर चुनाव जीते हैं

New Delhi news : चुनाव आयोग ने 06 राज्यों की 08 लोकसभा सीटों पर चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के आदेश दिये हैं। इनमें हरियाणा- तमिलनाडु की 02-02 सीटें शामिल हैं। वहीं, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की 01-01 सीटें हैं। 08 सीटों में से भाजपा को 03 और कांग्रेस को 02 सीटों में जीती मिली थी। वहीं, 03 सीटें अन्य पार्टियों के खाते में गयीं।

ये भी पढ़े :बस कंडक्टर से हीरो बने इस एक्टर के एक फैसले ने किया कंगाल, दांव पर लगा…

चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत के 08 आवेदन आये थे। इनमें ईवीएम की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गयी थी। आयोग अब इन 08 सीटों की 92 पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम की जांच करेगा। इसके अलावा आयोग ने आंध्रप्रदेश और ओडिशा की 03 विधानसभा सीटों की ईवीएम की जांच के आदेश दिये हैं। आयोग यहां के 26 पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम में गड़बड़ी की जांच करेगा।

हरियाणा में 02 सीटों की ईवीएम चेक होंगी

राज्य की करनाल और फरीदाबाद सीट की ईवीएम चेक करायी जायेगी। करनाल से केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और फरीदाबाद से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर चुनाव जीते हैं। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जतायी गयी थी। करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख कर ईवीएम की जांच करने की मांग की थी। वहीं, फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने भी गड़बड़ी की आशंका जतायी थी।

छत्तीसगढ़ में कांकेर लोकसभा सीट

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर ईवीएम की जांच करायी जायेगी। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 1884 वोटों से हराया है। इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जतायी थी। इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की गयी। इससे पहले भी मतगणना के दिन रिकाउंटिंग के चलते इस सीट का परिणाम सबसे देर से आया था।

महाराष्ट्र में अहमदनगर लोकसभा सीट

महाराष्ट्र की अहमदनगर लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले भाजपा उम्मीदवार सुजय विखे पाटिल ने ईवीएम माइक्रोकंट्रोलर के वेरिफिकेशन की मांग की थी। उन्हें शरद पवार की पार्टी एनसीपी के उम्मीदवार नीलेश लंके ने लगभग 29 हजार वोटों से हराया था।

तमिलनाडु में वेल्लोर सीट

तमिलनाडु के वेल्लोर सीट से भाजपा उम्मीदवार एसी शनमुगम ने ईवीएम जांच की मांग की है। यहां डीएमके के कथिर आनंद ने उन्हें 2.15 लाख वोटों से हराया था। चुनाव आयोग यहां के 14 पोलिंग स्टेशन के ईवीएम की जांच करेगा। वहीं, राज्य की विरुधुनगर सीट के 14 पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम की जांच होगी। यहां कांग्रेस के मनिकम टैगोर बी ने 4379 वोटों से डीएमडीके कैंडिडेट विजयप्रभाकरन वी को हराया था।

आंध्र प्रदेश में विजयनगरम सीट

आंध्र प्रदेश की विजयनगरम सीट से युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट बेलाना चन्द्रशेखर ने आयोग से शिकायत की थी। वह तेलुगु देशम पार्टी के उम्मीदवार अप्पलानायडू कालीसेटी से 2.49 लाख वोटों से हार गये थे।

तेलंगाना में जहीराबाद सीट

तेलंगाना की जहीराबाद सीट पर आयोग 20 पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम की जांच करेगा। यहां कांग्रेस के सुरेश कुमार शेटकर ने भाजपा उम्मीदवार बीबी पाटिल को खो 46 हजार वोटों से हराया था।

चंडीगढ़

चुनाव आयोग ने हरियाणा की 02 लोकसभा सीटों पर चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के आदेश दिये हैं। इनमें करनाल और फरीदाबाद सीट शामिल है। इनकी अब ईवीएम चेक करायी जायेंगी। करनाल से केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और फरीदाबाद से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर चुनाव जीते हैं। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जतायी गयी थी। इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की गयी थी। इसके अलावा चुनाव आयोग ने चुनाव आयोग ने हरियाणा के अलावा आंध्र प्रदेश की एक सीट के 02 बूथों, छत्तीसगढ़ की एक सीट के 04 बूथों, महाराष्ट्र की एक सीट के 40 बूथों, तमिलनाडु की 02 सीटों के 20 बूथों और तेलंगाना की एक सीट के 20 बूथों की ईवीएम चेक कराने का भी फैसला लिया है।

करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख कर ईवीएम की जांच करने की मांग की थी। वहीं, फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने भी गड़बड़ी की आशंका जतायी थी। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत के 08 आवेदन आए थे। इनमें हरियाणा के करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट के भी नाम शामिल थे। इनमें ईवीएम की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गयी थी।

इन दोनों सीटों पर भाजपा जीती

करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। करनाल से हरियाणा के साढ़े नौ साल मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को हराया। खट्टर यहां से 02 लाख 32 हजार 577 वोटों के बड़े अंतर से जीते थे। खट्टर का यह पहला लोकसभा चुनाव था। इसके बाद वह मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री बन चुके हैं। उन्हें शहरी विकास एवं आवास और ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। वहीं, फरीदाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा ने कृष्णपाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था। यहां से उन्होंने कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को हरा कर जीत हासिल की। गुर्जर ने यह सीट 01 लाख 72 हजार 914 वोटों के अंतर से जीती थी। जीत के बाद कृष्णपाल गुर्जर भी लगातार तीसरी बार मोदी कैबिनेट में केन्द्रीय राज्य मंत्री बनाये गये हैं। उन्हें अमित शाह के साथ सहकारिता विभाग दिया गया है।

कांग्रेस उम्मीदवार चेक करेंगे ईवीएम

चुनाव आयोग के मुताबिक करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों को ईवीएम चेक करायी जायेगी। करनाल लोकसभा सीट से करनाल में 02 ईवीएम और पानीपत सिटी की 2 ईवीएम चेक कराई जायेंगी। यानी करनाल लोकसभा सीट की 04 ईवीएम चेक की जायेंगी। वहीं, फरीदाबाद लोकसभा सीट के बडक़ल बूथ की 02 ईवीएम चेक कराई जायेंगी।

करनाल उम्मीदवार बुद्धिराजा बोले- 02 लाख जमा किये

करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रहे दिव्यांशु बुद्धिराजा ने बताया कि हमने 04 बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसके लिए आयोग में 02 लाख रुपये भी जमा कराये। हालांकि, आयोग ने यह व्यवस्था पहली बार की है, लेकिन कमीशन की ओर से टेक्निकल एसओपी जारी नहीं की गयी है कि वह ईवीएम कैसे चेक करायेंगे। हालांकि, आयोग ने भरोसा दिया है कि ईवीएम की जांच को लेकर उनकी पूरी संतुष्टि करायेंगे। मैं खुद भी इंजीनियर हूं। इसलिए मैं खुद इसकी तह तक जाऊंगा। इसके साथ ही हम आयोग पर एसओपी जारी कराने के लिए दबाव बना रहे हैं।

पहली बार ऐसा हो रहा…

यह पहली बार है कि चुनाव आयोग ने ईवीएम चेक कराने को लेकर गाइड लाइन जारी की है। 04 जून को काउंटिंग से पहले 01 जून को आयोग की ओर से यह गाइडलाइन आयी थी। इसमें यह प्रावधान किया गया है कि रिजल्ट आने के बाद जो भी सेकेंड पोजिशन वाला उम्मीदवार है, वह ईवीएम चेक कराने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए आयोग की ओर से एक ईवीएम चेक कराने के लिए 50 हजार रुपये की फीस रखी गयी है। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवार को रिजल्ट आने के 07 दिन के भीतर ही आवदेन किया जाना जरूरी है।

कांकेर लोकसभा सीट की ईवीएम की होगी चेक

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर जांच के आदेश दिये हैं। अब यहां पर ईवीएम की जांच करायी जायेगी। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 1884 वोटों से हराया है। इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जतायी थी। इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की गयी थी। इससे पहले भी मतगणना के दिन रिकाउंटिंग के चलते इस सीट का परिणाम सबसे देर से आया था। हालांकि, परिणाम से संतुष्ट नहीं होने पर कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर ईवीएम की जांच कराने की मांग की थी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates