Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजद संरक्षक लालू और कांग्रेस नेता सोनिया ने बिहार को ‘बर्बाद’ कर दिया : अमित शाह

राजद संरक्षक लालू और कांग्रेस नेता सोनिया ने बिहार को ‘बर्बाद’ कर दिया : अमित शाह

Patna news : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस और उसकी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जोरदार प्रहार किया। शाह ने कहा कि राजद संरक्षक लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बिहार को ‘बर्बाद’ कर दिया। वह रविवार को दोपहर गोपालगंज में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग की गठबंधन सरकार में राज्य के विकास पर ध्यान केन्द्रित किया गया और आज बिहार को बीमारू राज्य से प्रगतिशील राज्य की पंक्ति में लाकर के खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब बिहार को यह तय करना है कि उसे लालू-राबड़ी का जंगल राज चाहिए या मोदी जी और नीतीश कुमार का विकास पथ।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस जो 65 साल में नहीं कर पायी, वह नरेन्द्र मोदी ने 10 साल में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि आनेवाले बिहार विधानसभा चुनाव में राजग सरकार को फिर से वोट दें। हम पांच साल के भीतर बिहार को बाढ़ मुक्त बना देंगे।

बिहार में राजग 2005 में सत्ता में आया और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। इस गठबंधन ने दो दशकों तक बिहार पर शासन किया है। पिछले 20 सालों में दो बार ऐसा हुआ है, जब नीतीश कुमार विपक्षी खेमे में चले गये और राजद के साथ गठबंधन में राज्य सरकार चलायी। नीतीश कुमार अब राजग खेमे में वापस आ गये हैं और बिहार चुनाव के लिए भाजपा के साथ मिल कर तैयारी कर रहे हैं।

लालू यादव और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, ‘यहां लालू-राबड़ी शासन और केन्द्र में सोनिया-मनमोहन सरकार ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। लालू के दोनों बेटे अब मुख्यमंत्री पद की तैयारी कर रहे हैं। उनकी बेटी (मीसा भारती) संसद में हैं। उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी सदन (विधान परिषद) की सदस्य हैं। लालू अपने परिवार को ‘सेट’ करने में व्यस्त हैं। उन्होंने बिहार में युवाओं को ‘सेट’ नहीं किया। लेकिन केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने युवाओं को रोजगार दिया है।

शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण सुनिश्चित किया और बिहार में माता जानकी की प्रकाट्य स्थली पर भी भव्य मंदिर बनाने की योजना बनायी है। केन्द्र की भाजपा सरकार ने छठ पर्व के लिए छुट्टियों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने राज्य के लिए बजट घोषणाओं को सूचीबद्ध करते हुए कहा, ‘केन्द्र ने बिहार के विकास के लिए 09 लाख करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। तेरह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाये जा रहे हैं। हम 8,000 करोड़ रुपये की लागत से सात पुल बनायेंगे। केन्द्र ने बिहार में मखाना बोर्ड भी स्थापित किया है।’ राजद ने बिहार को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया है।

Share this:

Latest Updates