Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Anandpur Dham: प्रधानमंत्री आज मप्र के ईसागढ़ के आनन्दपुर धाम आयेंगे, गुरु जी महाराज मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

Anandpur Dham: प्रधानमंत्री आज मप्र के ईसागढ़ के आनन्दपुर धाम आयेंगे, गुरु जी महाराज मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

Bhopal News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप 11 अप्रैल, शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में ईसागढ़ तहसील के आनन्दपुर धाम आयेंगे। प्रधानमंत्री मोदी गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे और आनन्दपुर धाम (Anandpur Dham) स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे। आध्यात्मिक और पारमार्थिक उद्देश्य से स्थापित आनन्दपुर धाम 315 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां आधुनिक गौशाला संचालित है, जिसमें 500 से अधिक गौवंश है। आनन्दपुर ट्रस्ट यहां कृषि कार्य भी कर रहा है।

श्री आनन्दपुर ( Anandpur Dham) ट्रस्ट ईसागढ़ में हैं

जनसम्पर्क अधिकारी क्रांतिदीप अलूने ने गुरुवार को बताया कि श्री आनन्दपुर ट्रस्ट ग्राम सुखपुर तहसील ईसागढ़ में 1977 से चैरिटेबल अस्पताल संचालित है। यहां मरीजों के लिए 125 बिस्तरों की व्यवस्था है। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 600 मरीजों की ओ.पी.डी. संचालित है। यहां एमडी फिजिशियन, डेंटल स्पेशलिस्ट, एमएस जनरल सर्जरी, एम.एस. आथोर्पेडिक, कॉर्डियोलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट तथा नेत्रसर्जन पदस्थ है। वर्ष में विशेष स्वास्थ्य शिविर भी यहां आयोजित किये जाते हैं। ट्रस्ट द्वारा आनन्द प्राथमिक विद्यालय सुखपुर, आनंद माध्यमिक विद्यालय आनन्दपुर तथा आनन्द मिडिल स्कूल ग्राम सुखपुर में संचालित हैं, जिसमें 62 शिक्षक-शिक्षिकाएं पदस्थ हैं एवं 1215 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं।

उन्होंने बताया कि श्री आनन्दपुर (Anandpur Dham) ट्रस्ट के अन्य महत्त्वपूर्ण सत्संग केन्द्र श्री प्रयागधाम जिला पुणे (महाराष्ट्र), श्री आनन्दपुर सत्संग ट्रस्ट जम्मू, अमरधाम चैम्बूर मुम्बई (महाराष्ट्र), विवेक धाम बैंगलुरू (कर्नाटक), स्वरूप धाम पथरीताल गोंडा (उ.प्र.), Anandpur Dham पंचगुणी जिला सतारा (महाराष्ट्र), आनन्दधाम वसंतकुंज (दिल्ली) तथा श्री संतनगर जिला धौलपुर (राजस्थान) में संचालित है। मध्य प्रदेश में पुनीत धाम जिला शिवपुरी, परमधाम जिला ग्वालियर और सुखधाम जिला इंदौर में ट्रस्ट के सत्संग केन्द्र स्थापित हैं। श्री आनंदपुर ट्रस्ट एवं इसके अन्य आश्रमों में वैशाखी, गुरु पूर्णिमा, दीपावली, मकर संकाति और परमहंस जी का जन्मोत्सव पर्व मनाया जाता है।

Share this:

Latest Updates