– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

शहीदों का सम्मान करती है एनडीए सरकार : अर्जुन 

4e96ab2c 08ea 4d01 9826 fb4aa49cec7a 1

Share this:

Khunti news, Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Jharkhand top news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : खूंटी लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता के बल पर केन्द्र में भाजपा की सरकार बनेगी। खूंटी से कमल खिलाना ही भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को नमन होगा। आज तक इतिहास में सिर्फ नरेन्द्र मोदी ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो बिरसा मुंडा की धरती पर आये। भाजपा शहीदों का सम्मान करना जानती है। इतिहास को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। जनता संकल्प ले कि इस बार झारखंड से 14 कमल फूल दिल्ली भेजने का काम करेगी।

हेमन्त सोरेन ने झारखंड को खूब लूटा : बाबूलाल 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की हालत क्या है, जनता देख रही है। राज्य सरकार के पूर्व मुखिया ने राज्य की हर चीज को लूटने का काम किया है। ईडी की चार्जशीट में उनका गुनाह दर्ज है। प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत की बात करते हैं। ये लोग अपने घर और परिवार को विकसित करने का काम कर रहे हैं। झारखंड के गठन में 23 में से 13 साल बीजेपी की सरकार रही। आज तक भाजपा के कार्यकाल में किसी आदिवासी की जमीन नहीं लूटी गयी। ये लोग आरोप लगाते हैं कि भाजपा सत्ता में आयेगी, तो जमीन छीन लेगी। झूठा प्रचार करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की, कि वे संकल्प लेकर जायें कि अर्जुन मुंडा को खूंटी से जिता कर भेजेंगे। तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का विकल्प नहीं : सुदेश महतो

आजसू प्रमुख और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि यह चुनाव देश के लिए नेता चुनने का है। खूंटी की जनता भी ऐसा नेता चुनेगी, जो प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करेंगे। वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी का कोई विकल्प नहीं है। खूंटी से एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को रिकॉर्ड मतों से जिता कर भेजना है। इस अवसर पर लोकसभा के प्रभारी रवीन्द्र राय, कर्मवीर सिंह, विमला प्रधान, सत्यनारायण सिंह, राकेश प्रसाद, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कोच मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, चंद्रशेखर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates