– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Jharkhand: रक्षा मंत्री ने झारखंड के खूंटी में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए मांगा जन समर्थन

IMG 20240423 WA0008

Share this:

Khunti news, Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Jharkhand top news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए लोगों से जनसमर्थन मांगा। साथ ही, केन्द्र सरकार के स्तर से जनजाति समाज के लिए किये जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए अर्जुन को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा के बारे में बताने की जरूरत नहीं। यहां मुख्यमंत्री के तौर पर और केन्द्र में मंत्री के तौर पर उनके योगदान को सभी ने देखा है। रक्षा मंत्री भाजपा की चुनावी जनसभा में बोल रहे थे। 

राजनाथ ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद झारखंड में बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास यहां मुख्यमंत्री बने, लेकिन भ्रष्टाचार का दाग किसी पर भी नहीं लगा। हेमन्त सोरेन का नाम लिये बगैर कहा कि इस राज्य के एक पूर्व मुख्यमंत्री कहां हैं, बताने की जरूरत नहीं। अपने इतने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी नहीं सुना कि कोई मुख्यमंत्री डेढ़ दिनों तक लापता रहा। राजनीति परिवार नहीं, समाज और देश के लिए की जानी चाहिए।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी के बारे में आप जानते हैं। उनका पूरा जीवन हिन्दुस्तान की जनता के लिए समर्पित है। 24 घंटे में 18 घंटे काम करने वाला कोई नेता अपने जीवन में देखा है, तो नरेन्द्र मोदी भाई को देखा होगा। दिनभर कई सभाओं के बाद वह रात में दस बजे बैठक करते हैं। यदि भारत का मस्तक ऊंचा करना है, तो ऐसा ही तपस्वी प्रधानमंत्री इस देश को चाहिए।

राजनाथ ने कहा कि दुनिया में यह धारणा थी कि भारत कमजोर है, जो कोई भी चाहता था, वह भारत को आंख दिखा देता था। मैं आपको बताना चाहता हूं कि भारत का कद दुनिया में बढ़ा है। पहले लोग भारत की बातों को गम्भीरता से नहीं लेते थे। गांव में आपने देखा होगा कि कमजोर की बात कोई नहीं सुनता है। यही हाल भारत का था। आज भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलता है, तो पूरी दुनिया कान खोल कर सुनती है। आज यह भारत है। तीन साल बाद अमेरिका और चीन के बाद भारत का स्थान होगा।

रक्षा मंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था पर कहा कि जब 2014 में मोदी प्रधानमंत्री बने, तो भारत 11वें स्थान पर था। प्रधानमंत्री मोदी ने सात वर्षों में भारत को दुनिया के पांच देशों में लाकर खड़ा कर दिया। विश्व के अर्थशास्त्री दावा कर रहे हैं कि दुनिया में तेजी से बढ़नेवाली अर्थव्यवस्था भारत है। आज से तीन साल बाद भारत दुनिया के तीन देशों में आकर खड़ा हो जायेगा। अमेरिका और चीन के बाद भारत का स्थान होगा।

किसी देश में वह काम नहीं हुआ, जो हमारी सरकार ने किया।

राजनाथ ने कहा कि देश में बिरसा मुंडा का योगदान सभी को पता है। भगवान बिरसा मुंडा को पहली बार किसी ने सम्मान दिया है, तो हमारी सरकार ने दिया है। मैं मानता हूं कि वह गौरव के प्रतीक हैं। तिलका मांझी, फूलों झाने, चांद भैरव, टाना भगत ; इन सबको सम्मान मिला। हमारी सरकार समाज की अंतिम सीढ़ी पर बैठे लोगों को सम्मान दे रही है। आदिवासी कल्याण मंत्रालय भी देश में अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया है। इसका बजट छह गुना बढ़ा दिया गया है। ऐसे हजारों गांव हैं, जिन्हें कोई पूछता नहीं था। इन पिछड़ों की किसी ने नहीं सुनी, लेकिन पहली बार 36 हजार गांवों तक सरकारी योजनाएं पहुंचीं। दुनिया के किसी देश में वह काम नहीं हो पाया, जो हमारी सरकार ने किया है। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने कहा कि भारत ने करिश्मा कर दिया है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates