– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

अब गायक और अभिनेता पवन सिंह के परिवार में तनातनी का कारण बनी भोजपुरी फिल्मों की ये नई अभिनेत्री, जानें क्या है मामला

IMG 20220515 165333

Share this:

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गायक पवन सिंह इन दिनों अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। पवन सिंह ने तलाक देने की अर्जी आरा की अदालत में लगाई है। वहीं, पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने पवन सिंह पर प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है।  इस पूरे झगड़े की वजह अब जाकर सामने आ रही है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों पवन सिंह अपनी हर नई फिल्म में जिस हीरोइन के नाम की संस्तुति कर रहे हैं, बताते हैं कि उसी के चलते पवन सिंह के घर में बवाल मचा है।

स्मृति सिन्हा के साथ बन रहे पवन की फिल्में

आजकल पवन सिंह की अधिकतर फिल्में एक नई हीरोइन स्मृति सिन्हा के साथ बन रही हैं। स्मृति सिन्हा को अक्सर पवन सिंह के साथ फिल्मों की शूटिंग के बाद भी देखा जाता है। भोजपुरी सिनेमा में ये चलन आम रहा है कि किसी भोजपुरी हीरो को कोई नई हीरोइन पसंद आ जाए तो फिर अपनी सारी फिल्मों में वह उसे ही लेने का दबाव निर्माताओं पर डालते हैं। ऐसा ही कुछ पवन सिंह अब स्मृति सिन्हा को लेकर कर रहे हैं। जो भी निर्माता इन दिनों पवन सिंह को लेकर फिल्म बनाने की योजना बनाते हैं, उन्हें स्मृति सिन्हा को पैकेज डील में लेकर चलना होता है।

पवन और स्मृति की दोस्ती से ज्योति सिंह अपसेट

पवन सिंह के करीबी बताते हैं कि पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की इस दोस्ती से ही उनकी पत्नी ज्योति सिंह काफी अपसेट है। पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम भी अपने आकस्मिक निधन से पहले काफी परेशान रही थीं। उन दिनों पवन सिंह और अक्षरा सिंह की दोस्ती काफी गाढ़ी हो चली थी। तब पवन सिंह अपनी सारी फिल्मों में अक्षरा सिंह को ही लेने की जिद करते थे। हालांकि शादी के कुछ ही महीने बाद नीलम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तब फिर ऐसी चर्चाएं चली थीं कि पवन सिंह अब अक्षरा सिंह से शादी कर सकते हैं लेकिन पवन ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से कर ली। तब अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर काफी गंभीर आरोप भी लगाए थे।

रानी चटर्जी और मोनालिसा संग भी रहे चर्चा में

अक्षरा सिंह और स्मृति सिन्हा की ताजा तरीन दोस्ती से पहले पवन सिंह के चर्चे रानी चटर्जी और मोनालिसा के साथ करीबी दोस्ती को लेकर भी रहे हैं। रानी चटर्जी खुद इस बाद का खुलासा कर चुकी है कि वह भोजपुरी के एक स्टार के साथ दो महीने तक रिलेशनशिप में रही लेकिन उस स्टार की गलत आदतों और मारपीट की वजह से उनसे अलग हो गई। अब बताते हैं कि स्मृति सिन्हा के साथ पवन सिंह की दोस्ती एक बार फिर उनके घर में दिक्कतों की वजह बन चुकी है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates