– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

लापुंग के लालगंज ग्राम में निःशुल्क चिकित्सा व दवा वितरण शिविर का आयोजन

IMG 20240204 WA0010

Share this:

Ranchi news, Jharkhand news : श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) द्वारा ग्राम -लालगंज , लापुंग, रांची के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय भवन में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

IMG 20240204 WA0014

कार्यक्रम की शुरुआत श्री सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं वर्तमान अध्यक्ष परमपूज्य सम्भव राम जी की तस्वीर के विधिवत आरती-पूजन के साथ की गयी। शिविर में रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एस. एन. सिन्हा, डॉ. रंजन नारायण, डॉ. शंकर रंजन, डॉ. रोहित सिंह के साथ लापुंग ब्लॉक सी. एच. सी. से डॉ. प्रियंका कुमारी ने चिकित्सीय सेवा उपलब्ध की। शिविर में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड प्रेशर की जांच सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी, जिसमें सी. एच. सी. लापुंग से प्रदुमन सिंह, शरत कुमार यादव, श्रवण सिंह, सिमसुन केरकेट्टा, सबिता कुमारी, शशि चेर्माको ने सेवा प्रदान की।

IMG 20240204 WA0012

चिकित्सा शिविर प्रातः 10.00 बजे से संध्या 4.00 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में डोम्बा एवं आस पास के गांवों से लगभग 174 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा दी गयी। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रवीन्द्र साहु, भानु प्रताप नाथ शाहदेव, चरकु साहु, राजेन्द्र साहु, विकास नाग, सौरभ कुमार, नितेश साहु, गजेन्द्र साहु एवं शशि साहु का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

IMG 20240204 WA0011

शिविर में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची की तरफ से राधेश्याम सिंह, आनन्द सिंह, आशुतोष कुमार, सुनील साहु, उदय नारायण पाण्डेय, प्रशान्त सिन्हा, सौरभ चौधरी, दक्ष कुमार, जय शंकर कुमार, अंजनी सिंह, सुधीर कुमार साहु, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, अमित तिवारी व यदुनाथ शाहदेव के साथ लगभग 40 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।

Share this:




Related Updates


Latest Updates