– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

सरहुल पूजा के बाद पाहन ने की भविष्यवाणी, बताया इस बार झारखंड में कैसी होगी बारिश और फसल 

IMG 20240412 WA0001

Share this:

Pahan made prediction after Sarhul Puja, told how will be the rain and crop in Jharkhand this time, Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Jharkhand top news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : रांची के मोरहाबादी स्थित हातमा सरना स्थल सहित शहर के अखड़ा और अन्य सरना स्थलों पर परम्परागत रीति-रिवाज के साथ सरहुल की पूजा की गयी। मुख्य पाहन जगलाल ने विधि-विधान के साथ सरहुल की पूजा की। पूजा सम्पन्न होने के बाद मुख्य पाहन ने घड़े में रखे पानी की दिशा देख कर भविष्यवाणी की कि इस बार झारखंड में मॉनसून सामान्य रहेगा। झारखंड के हर क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी। किसानों को खेती में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके बाद रांची के विभिन्न अखड़ा और सरना स्थलों से सरहुल पर्व को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभा यात्रा मुख्य सरना स्थल सिरम टोली में समाप्त हुई।

मुख्य पाहन ने बताया कि सरहुल पूजा में पांच मुर्गे की बलि दी गयी। सृष्टि करता सिहबोंगा के लिए सफेद मुर्गा, देवता के लिए माला मुर्गा, ग्राम देवता के लिए लाल मुर्गा, पूर्वजों के लिए लूपुंग मुर्गा और बुरी आत्मा से मुक्ति के लिए काला मुर्गा की बलि दी गयी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय प्रकृति के हर रूप की पूजा करते हैं। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वह प्रकृति से छेड़छाड़ ना करें, नहीं तो आनेवाले दिनों में हम शुद्ध पानी और हवा के लिए तरसेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को मिल कर प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए। जल, जंगल जमीन, पेड़-पौधे, सूर्य और आकाश ; ये सभी जीवन के अभिन्न अंग हैं।

उन्होंने बताया कि पहले धरती पर पानी ही पानी था। केकड़े ने मिट्टी बनायी और धरती वर्तमान स्वरूप में आयी। उन्होंने कहा कि कितना भी अकाल पड़ जाये, जहां केकड़ा होगा, वहां संकेत है कि पानी जरूर होगा। सरहुल पूजा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और राज्यसभा सांसद महुआ मांझी सहित कई लोग शामिल हुए।

Share this:




Related Updates


Latest Updates