– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Panjab: खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को दी जान से मारने की धमकी

IMG 20240117 WA0001

Share this:

National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Chandigarh news : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने मंगलवार को वीडियो जारी कर पंजाब के गैंगस्टरों को उससे सम्पर्क करने के लिए कहा है। पन्नू ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को पंजाब का माहौल खराब करने की धमकी दी है।

विदेश में बैठा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अक्सर पंजाब में सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तानी स्लोगन लिखवाने जैसे काम करता रहता है। आज जारी वीडियो में पंजाब में लॉ एंड आॅर्डर को सुधारनेवाले पंजाब पुलिस के प्रयासों को गलत बताया। इसके साथ बीते दिनों हुए एनकाउंटरों का हवाला देते हुए पन्नू ने पंजाब की जेलों व विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को उससे सम्पर्क करने को बोला है।

पन्नू ने सीएम मान को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह करार दिया है और डीजीपी गौरव यादव को भी पूर्व डीजीपी गोबिंद राम बताया। पन्नू ने कहा कि सीएम भगवंत मान जहां भी तिरंगा फहरायेंगे, वहां माहौल खराब किया जायेगा। पन्नू ने सीएम को ऐसा कर सजा देने की बात कही है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates