– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

POLITICS : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और आजम खां ने लोकसभा की सदस्यता से किया रिजाइन, कारण…

IMG 20220322 WA0022

Share this:

Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) में यह कयास लगाया जा रहा था कि अखिलेश यादव करहल विधानसभा क्षेत्र की सदस्यता से इस्तीफा देकर वहां से स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनाव लड़वा सकते हैं, लेकिन हकीकत ठीक इसके विपरीत सामने आई। 22 मार्च को आजमगढ़ से सांसद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वह करहल से विधायक रहेंगे। बता दें कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। अखिलेश यादव के साथ ही आजम खां ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, वह रामपुर सदर सीट से विधायक रहेंगे।

मुलायम सिंह यादव की सलाह पर अखिलेश ने लिया फैसला

जिस तरह से अखिलेश यादव ने संसद पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है, उससे साफ हो गया है कि अब वह प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय रहना चाहते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अखिलेश ने यह फैसला अपने पिता और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के कहने पर लिया है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates