– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आगरावासियों से आज विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं : नरेन्द्र मोदी

IMG 20240425 WA0012

Share this:

Agra news, UP news, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news  :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगरा की चुनावी सभा को राधे-राधे कह कर सम्बोधित करने की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “पहले मैं यहां आता था, तो कुछ देने के लिए आता था। कुछ लेकर आता था, लेकिन आज कुछ मांगने के लिए आया हूं। आज आपसे विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत विकसित होगा, तो आपका, आपके बच्चों का भला होगा। भारत की बढ़ती हुई शक्ति कुछ ताकतों को पसंद नहीं आ रही है। यहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत और निर्यात के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। पुरानी सरकारों में हथियारों के दलाल परेशान हैं। भारत में जब शस्त्र बनाने की बात की जाती है, तो वे बौखला गये हैं। वे नहीं चाहते कि भारत आत्मनिर्भर बने। मोदी को रोकने के लिए वे एकजुट हो गये हैं। इसलिए फिर एक बार एनडीए सरकार लाना जरूरी हो गया है।

उन्होंने कहा कि हम जोर दे रहे हैं कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना बिचौलियों के सबको मिले। यह भाजपा का विकास का मॉडल है। हमारा सेक्युरिज्म यही है कि बिना भेदभाव के सबको लाभ मिलना चाहिए। इससे बड़ा सामाजिक न्याय और क्या हो सकता है।

मोदी ने सबसे हाथ उठवाया

पीएम मोदी ने अपनी सरकार की कई योजनाओं का जिक करते हुए कहा कि हमारी योजना को प्रदेश में सबतक ले जाने में सीएम योगी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनकी पूरी सरकार कार्य कर रही है। आप सब जायें गांवों में, उनकी सूची बनायें, जो लाभ नहीं पाये हैं। उनसे यह भी कहिए कि मोदी आगरा में आये थे। उन्होंने यह कार्य कराने की गारंट दी है। उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से हाथ उठवा कर घर-घर जाकर सूची बनाने की हामी भरवायी।

उन्होंने कहा कि हमने जिस मॉडल पर कार्य किया, उससे आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गये हैं। अब मोदी तुष्टीकरण से आगे बढ़ कर संतुष्टीकरण की ओर आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन, सपा-कांग्रेस का इंडी गठबंधन घोर तुष्टीकरकण में जुटा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग से प्रेरित है। भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता है। कांग्रेस पार्टी धर्म के आधार पर आरक्षण की बात करते बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर का अपमान कर रही है। कांग्रेस की हर बात को देश की न्यायपालिका ने ठुकरा दिया है। अब कांग्रेस ने पीछे के दरवाजे से खेल करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण में से कुछ चोरी करना चाह रही है। कांग्रेस चाह रही है कि धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया जायै। इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर जोरदार हमला बोला है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates