– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

प्रधानमंत्री 13 मई को चाईबासा, पलामू और लोहरदगा में जनसभाओं को करेंगे सम्बोधित

33f59d9d c399 4a3d a255 103d4687120f

Share this:

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Jharkhand top news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण से मतदान होना है। राज्य में 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू चुनाव होने हैं। एनडीए और इंडी गठबंधनों ने सभी 14 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है। साथ ही, दोनों गठबंधन ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाईबासा, पलामू और लोहरदगा में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। मोदी 03 मई को कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा में 03 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 04 मई को सुबह 9:30 बजे पलामू के चियांकी हवाई अड्डे में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसी दिन दोपहर 12:30 से लोहरदगा के सिसई में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates