– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

बादशाहों व सुल्तान के अत्याचारों पर शहजादे के मुंह पर ताला लग जाता है : पीएम मोदी

c20beb49 6d70 46e4 a604 faca27d95176

Share this:

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। कर्नाटक में पीएम मोदी की चार चुनावी रैलियां हैं। सबसे पहले बेलगावी में उन्होंने रैली को सम्बोधित कर कहा, “कर्नाटक के सभी वोटर का अभिनंदन। कर्नाटक में जहां-जहां गया सिर्फ एक स्वर सुनाई देता है फिर एकबार मोदी सरकार।”

उन्होंने कहा ईवीएम के बहाने कांग्रेस ने भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश की। 10 साल में भारत और शक्तिशाली हुआ। भारत की पहचान लोकतंत्र की मां के रूप में होने लगी है। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले। भारत जब आगे बढ़ता है, तब हर भारतवासी को गर्व होता है। कांग्रेस देशहित से इतनी दूर हो गयी है, परिवार हित में इतना खो चुकी है कि देश की तरक्की अच्छी नहीं लगती। भारत की हर सफलता पर कांग्रेस को शर्म आने लगी है। 

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे पाप को आगे बढ़ा रहे हैं, उन्होंने राजपूतों पर जो बयान दिया आप सभी ने सुना होगा। कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवराज, चिन्नमा महारानी जैसे महान लोगों का अपमान किया, जिनकी देशभक्ति आज भी हम सभी को प्रेरित करती है। यह सोच समझ कर तुष्टीकरण की राजनीति के लिए दिया गया बयान है। राजा महाराज को बुरा कह दिया, लेकिन बादशाहों, सुल्तान के अत्याचारों पर शहजादे के मुंह पर ताला लग जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन्होंने हमारे मंदिरों को तोड़ा, अपमान किया, वे उस औरंगेजब के गुणगान करने वालों के साथ हाथ मिलाते हैं। गो हत्या, लूटपाट करने वाले नवाब शहजादे को याद नहीं आये, जिन्होंने भारत के विभाजन में बहुत बड़ी भूमिका निभायी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बद से बदतर हो रही है। यहां बेलगावी में एक बहन के साथ जो हुआ और जैन मुनि के साथ जो हुआ, शर्मसार करनेवाला है। हुगली में हमारी एक बेटी के साथ जो हुआ, उस घटना ने पूरे देश में भूचाल ला दिया। बैंगलुरू के कैफे में बम धमाका हुआ, तब उसे भी गम्भीरता से नहीं लिया गया। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates