– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

उत्तराखंड में बोलीं प्रियंका- खुद की तारीफ खुद करते हैं मोदी, सब भ्रष्ट, केवल वही पाक…

IMG 20240413 WA0014

Share this:

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news  : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मोदी कहते हैं सब भ्रष्ट हैं, केवल वही पाक हैं। ‘अपने मुंह मियां मिट्ठू बनना’ मुहावरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी खुद की तारीफ खुद करते हैं कि मैं ही एक ईमानदार हूं पूरे देश में, बाकी सब चोर हैं। दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया। बाकी जितने मुख्यमंत्री उनके नहीं हैं, उन पर केस दर्ज करा दिये। मेरे भाई का घर ले लिया। तमाम केस दर्ज करा दिये। कहीं सूरत, बिहार तो कहीं और, ताकि वह दौड़ते रहें एक से दूसरी कचहरी में।

कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन मांगने उत्तराखंड के दौरे पर आयीं पार्टी की महासचिव प्रियंका रामनगर में शनिवार को आयोजित जनसभा में भाजपा पर जम कर बरसीं और उस पर सारी एजेंसियों के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा एजेंसियों के जरिए दबाव डाल कर नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है। यही नहीं, भाजपा दबाव डाल कर सरकार तोड़ने का भी काम कर रही है। हिमाचल प्रदेश की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सरकार तोड़ने का, लोगों को भ्रष्ट बोलने का, एजेंसियां भेजने का काम कर रहे हैं। वह इस काम में इतना व्यस्त है कि ये रोजगार भूल गये हैं, महंगाई के बारे में भूल गये हैं। प्रियंका ने अडानी-अंबानी समेत अन्य उद्योगपतियों को भाजपा का खास बताया।

कितनी बार मोदी सरकार?

मैं यहां आ रही थी, तो मैंने सोचा मैं भी सुनूं मोदी जी क्या कह रहे हैं, तो भाषण ढूंढा उनका इंटरनेट पर, खोला और सुनने लगी। पांच मिनट भाषण सुना, तो मैंने सोचा, मुझसे गलती हो गयी क्या ? ये तो पिछले चुनाव का भाषण दे रहे हैं, कहीं पिछले चुनाव का उत्तराखंड का कोई भाषण खोल दिया क्या ? लेकिन वह तो अभी दो दिन पहले ऋषिकेश का भाषण था। बात वह वही कह रहे थे, जो पांच वर्ष पहले कह रहे थे। जो बातें कह रहे थे, उनको सुन कर मुझे ताज्जुक हुआ। सबसे पहले तो उन्होंने कहा कि बार-बार मोदी सरकार। अब मन में यह बात है कि कितनी बार मोदी सरकार। अब यह बार-बार मोदी सरकार नहीं चलेगी। इस बार जनता की सरकार बननी चाहिए।

ये हमारी देशभक्ति को नहीं समझ सकते

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने उत्तराखंड में मोदी के भाषण को कर्मकांड बताया। उन्होंने कहा कि मंच पर मोदी ऐसे-ऐसे शब्द बोलते हैं देवभूमि-धर्म, लेकिन सच्चाई बहुत दूर है इससे। सच्चाई यह है कि हिन्दू धर्म में आस्था का प्रमाण त्याग होता है। प्रियंका ने कहा कि मैंने त्याग देखा है। मैं 19 साल की उम्र में अपने पिता की टुकड़ों में हुई लाश अपनी मां के सामने रखी देखी। मैं शहादत को समझती हूं, त्याग को समझती हूं। कितनी भी गालियां दें ये मेरे परिवार को। उस शहीद पिता का ये अपमान करें, ये हमारे संघर्ष, श्रद्धा और देशभक्ति कभी नहीं समझ सकते।

कितना दोष देते रहेंगे कांग्रेस को ?

प्रियंका ने कहा कि मोदी उत्तराखंड में पर्यटन की बात करते हैं, तमाम योजना गिनाते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है। बेरोजगारी, महंगाई ही नहीं, पेपर भी लीक हो जाता है। 20-20 लाख की नौकरियां बिक जाती हैं। 10 वर्षों से किसका राज है, कितना दोष देते रहेंगे कांग्रेस को। जबकि, 10 वर्षों से भाजपा की ही सत्ता है।

पं. नेहरू ने 1950 के बाद नहीं लगाया होता रिसर्च तो…

प्रियंका ने कहा कि मोदी कहते हैं, 75 वर्षों में कुछ नहीं हुआ। अगर कुछ नहीं हुआ होता, तो ये यहां उत्तराखंड का इतना हुनर कहां से आया। आईआईटी, आईआईएम कहां से आये। एम्स कहां से आये। ये जो चंद्रयान चंद्रमा पर जाता है, इसका सारा रिसर्च। ये सब अगर पं. नेहरू ने 1950 के बाद नहीं लगाया होता, तो यह हो सकता था, ये मुमकिन होता आज ?

जागरूकता पर आक्रमण, हर तरफ मोदी की प्रशंसा, सब बिक चुके हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि सबसे बड़ा आक्रमण देश में जागरूकता पर किया जा रहा है। लोगों तक जानकारी पहुंच ही नहीं रही है। लोग टीवी पर एक ही चीज देखते हैं, मीडिया में एक ही चीज देखते हैं, फोन खोलते हैं, तो एक ही चीज देखते हैं और वह मोदी की प्रशंसा है। प्रियंका ने कहा कि पूरी मीडिया और जो भी आपको दिख रहा है, जो भी आप सुन रहे हैं, सारा बिका हुआ है। सच्चाई आपको दिख नहीं रही है। मंच पर प्रियंका ने कहा कि जाग जाओ, आपके भविष्य का सवाल है। केवल पांच किलो राशन काफी नहीं है। इससे भविष्य पूरा नहीं होनेवाला है।

कांग्रेस सरकार बनी तो, रद्द कर देंगे अग्निवीर योजना

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आयी, तो अग्निवीर योजना रद्द कर दी जायेगी। पेपर लीक के लिए सख्त कानून लाया जायेगा। जॉब कैलेंडर लगाया जायेगा, जिसमें नियुक्ति, परीक्षा, रिजल्ट का दिन पहले से तय होगा। उस जॉब कैलेंडर से इधर-उधर जिसने किया, उसके विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई होगी। 30 लाख खाली पद पड़े हैं केन्द्र सरकार में, जो भरे नहीं गये हैं। कांग्रेस सरकार बनते ही ये पद भरे जायेंगे। रोजगार, बिजनेस के लिए पांच हजार करोड़ का एक फंड होगा।

मोदी सरकार ने कारखानों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिया

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को हरिद्वार के रुड़की में मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने कारखानों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिया है। जो रोजगार के अवसर थे, वह उनके खास उद्योगपतियों के पास चले गये। छोटे और मध्यम रोजगारों पर नोटबंदी थोप दी गयी। लोगों को लाइनों में खड़ा किया गया। वे आज तक नहीं बता पाये कि काला धन कहां है?

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका शनिवार को रुड़की के केएलडीएवी कॉलेज के मैदान पर कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र रावत के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि जब काम का समय होता है, तो हिसाब लेने का भी समय होता है। यह हम सभी को समझना चाहिए। देश को बनाने वाले आप लोग हैं, जिसे आप चुननेवाले हैं, उसे सोच समझ कर चुनिए। यह चुनाव आपका भविष्य तय करने जा रहा है। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इसम सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

प्रियंका ने कहा कि आप अपने मुद्दों को सर्वोपरि रखें। उन्होंने जनता से पूछा कि आज का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है? बेरोजगारी का या महंगाई का। प्रियंका ने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा महंगाई की मार है। नोटबंदी का नुकसान देश के लोगों को झेलना पड़ा। छोटे रोजगार करने दुकानदारों को खत्म कर दिया गया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनकी नीति रोजगार घटानेवाली है। वे आज तक कोई नीति नहीं दे पाये कि रोजगार कैसे बढ़ायेंगे। कांग्रेस की सरकार जिन प्रदेशों में आयी, हमने गारंटी दी। वहां पर सरकारी पदों पर नौकरी दी जायेगी।

उन्होंने कहाकि चुनाव में हमने कुछ ऐसी घोषणा की हैं, जिन्हें हम पूरी करके दिखायेंगे। इसीलिए हमने इसे गारंटी का नाम दिया है। हमने जिन प्रदेशों में सरकार बनायी है, उससे पहले हमने गारंटी दी थी, उन जगहों पर हमने गारंटी के साथ प्रदेशों में ओपीएस लागू करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पलायन को रोकने के लिए उत्तराखंड में पर्यटन, जमीन के कानून कड़े किये जायेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों के फायदे के लिए भाजपा कानून बनाती है। हम चाहते हैं कि कृषि के लिए एक आयोग बने। किसानों की कृषि आयात-निर्यात की एक नीति बनायी जाये, जिससे किसानों का फायदा हो। अगर आपने सही निर्णय नहीं लिया, तो पिछले 10 साल की तरह आपको 05 साल फिर संघर्ष करना पड़ेगा।

इस अवसर पर विधायक ममता राकेश, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, पूर्व महापौर रुड़की यशपाल राणा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates