– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

जमकर झूठ बोल रहे प्रधानमंत्री : प्रियंका गांधी

IMG 20240415 WA0019

Share this:

Prime Minister is lying a lot: Priyanka Gandhi, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पश्चिमी राजस्थान के जालोर की धरती पर केन्द्र की मोदी सरकार व भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों चुनावी सभाओं में जम कर झूठ बोल रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि मोदी जी देश की जनता से दूर हो चुके हैं। वह कभी भी महंगाई और आम आदमी की समस्याओं पर बात नहीं करते हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को पार्टी उम्मीदवार वैभव गहलोत के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस की ओर से चलायी गयीं जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने पर लगी है। इस सरकार को जनता के हित से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदीजी आजकल बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। कभी झूठी वीरता दिखाते हैं, कभी गटर से गैस बनाते हैं, कभी बादल में मिसाइल छोड़ते हैं, कभी हवा में उड़ते हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि करना क्या है।

प्रियंका ने कहा कि वह असल में देश की जनता से कट चुके हैं। महंगाई और आम आदमी की समस्या पर बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल आपको कुछ देने का प्रचार किया जा रहा है, लेकिन आपको कुछ मिल नहीं रहा है। कांग्रेस की सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला, लेकिन भाजपा की सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी में धकेला है। भाजपा की सरकार फिर से आयी, तो कुछ बदलेगा नहीं। यह देश किसी जी-20 से या बड़े-बड़े इवेंट्स से आगे नहीं बढ़ सकता।

प्रियंका ने कहा कि अब साफ-साफ दिख रहा है कि मोदीजी गरीब के संघर्ष को पहचानने का तैयार नहीं हैं। भ्रष्टाचार के बहाने दो-दो मुख्यमंत्री जेल में हैं। उन्होंने कहा कि 10 सालों से किसानों, महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। न रोजगार मिल रहा है, न किसानों को कुछ मिल रहा है। जिस तरह उद्योगपतियों के लोन माफ हो रहे हैं, देश की सम्पत्तियां इनको दी जा रही हंै, हम चाहते हैं कि ये सभी आपको वापस मिलें। आपको सिर्फ झूठ बताया जा रहा है, सच्चाई आपको नहीं बतायी जाती। देश में जो 30 लाख पद खाली हैं, उनको हम भरेंगे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates