– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से वारंट जारी

actress Amisha Patel

Share this:

Jharkhand Update News, Ranchi, Civil Court :  न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया है। समन जारी होने के बाद उपस्थित नहीं होने पर वारंट जारी किया गया है। मामले में अगली सुनवाई की तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गयी है। यह मामला वर्ष 2017 का है। इसमें हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई और फिल्मों में उन्हें पैसे लगाने को आॅफर मिला। 

आरोप के मुताबिक फिल्म देशी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिये। अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया। इसमें कहा गया है कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने पैसे वापस करने की मांग की थी। अभिनेत्री की ओर से उन्हें चेक दिया गया था, जो बाउंस हो गया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates