– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Ranchi: भारतीय विरासत में योग की जड़ें गहरी : राज्यपाल

CP Radhakrishnan

Share this:

Ranchi news, Jharkhand news : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि योग सदियों से किया जाता रहा है। इसकी जड़ें हमारी भारतीय विरासत में गहरी हैं। योग अब वैश्विक बन गया है तथा इसे दुनियाभर में लाखों लोगों ने अपनाया है। यह पूरे विश्व को भारत का एक अमूल्य उपहार है। राज्यपाल रविवार को आईएमए में इंडियन योग एसोसिएशन-झारखंड स्टेट चैप्टर की ओर से आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक आसन या व्यायाम नहीं है, यह एक समग्र जीवनशैली है, जो हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है। योग तनाव को कम करता है और विचारों में स्पष्टता लाता है। इसे भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। 

योग बहुत ज्यादा लाभकारी

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वैश्विक मंच पर योग को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी है। उनकी उल्लेखनीय पहल से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया तथा इससे पूरे विश्व में योग के प्रति जागररूकता में वृद्धि हुई। राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश में बहुत से लोग मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, जो अन्य बीमारियों को भी जन्म देती हैं। बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं में भी विभिन्न व्याधियां देखने को मिल रही हैं। ऐसे में योग की महत्त्वपूर्ण भूमिका है, यह जीवन में अत्यन्त लाभकारी है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान किया। इसे अपना कर लोग अपनी सेहत पर इसके गहन सकारात्मक प्रभाव का अनुभव कर सकते हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates