– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Odisha: माता बनी कुमाता : पुरुष मित्र नाराज ना हो जाए, इसलिए महिला ने अपने दोनों नाबालिग बेटियों को लगा दिया दांव पर, कहानी सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे

IMG 20230724 WA0004

Share this:

Odisha News, Chennai news, Sambalpur railway station : कहा जाता है कि पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती। लेकिन इस कलयुग में तो कई माताओं ने कुमाता होने का तमगा पहन लिया है। अब हम बात करते हैं ओडिशा की एक घटना पर। ओडिशा में एक सगी मां ने पुरुष मित्र की खुशी के लिए अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ जो अत्याचार किया, वह अकथनीय है। यह मां अपनी दोनों बेटियों को जबरन अपने उस पुरुष मित्र के साथ चेन्नई ले जा रही थी, जिसकी बुरी नजर दोनों बेटियों पर थी। वह पहले भी दोनों बेटियों के साथ गलत काम कर चुका था। परन्तु सब जानकर भी उसकी मां मूकदर्शक बनी रही। वह अपने पति को छोड़कर और दोनों बेटियों को लेकर सदा के लिए चेन्नई भाग जाना चाहती थी, परंतु…

बेटी ने पर्ची पर लिखा HELP

घटना संबलपुर रेलवे स्टेशन की है। महिला और उसका पुरुष मित्र चेन्नई जानेवाली गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मौका देखकर एक बेटी ने कागज के एक टुकड़े पर HELP लिखकर एक यात्री को थमा दिया। इधर, यात्री भी संवेदनशील निकला, उसने तत्काल आरपीएफ को इसकी जानकारी दी और आरपीएफ ने मां और उसके प्रेमी को दबोच लिया। साथ ही काउंसलिंग तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को उसकी इच्छा के अनुसार उसके पिता के हवाले कर दिया।

पति को छोड प्रेमी के साथ चेन्नई में रह रही थी महिला

पूछताछ में जानकारी मिली कि महिला झारसुगुड़ा जिला के बेलपहाड़ इलाके की है। वह चेन्नई के श्रीपुरा में कहीं काम करती है। उसने अपनी दोनों बेटियों को पहले भी अपने साथ चेन्नई में रखा था, जबकि उसका पति बेलपहाड़ में अकेले रहता है। चेन्नई में रहने के दौरान महिला ने वहां एक विवाहित युवक से मित्रता कर ली थी। आरोप है कि यह पुरुष मित्र जब भी महिला से मिलने उसके घर जाता था,तब उसकी दोनों नाबालिग बेटियों के साथ बुरा व्यवहार करता था। इसका पता चलने के बाद उसके पिता चेन्नई जाकर बेटियों को वापस अपने साथ बेलपहाड़ ले आया था। इसके कुछ ही दिन बाद बेटियों की मां अपने पुरुष मित्र के साथ बेलपहाड़ पहुंची और जबरन दोनों बेटियों को अपने साथ चेन्नई ले जा रही थी कि अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई। दोनों नाबालिगों ने मां की प्रेमी पर यौन उत्पीड़न का आरोप मढ़ा है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates