– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

RANJI TROPHY CRICKET : एक मैच 1297 रन, 3 शतक और एक डबल सेंचुरी जड़कर झारखंड ने बनाया कीर्तिमान, क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचा

IMG 20220317 WA0003

Share this:

रणजी ट्रॉफी 2021-22 का प्री क्वार्टर फाइनल मैच झारखंड और नागालैंड के बीच बुधवार को हार जीत के समाप्त हो गया। लेकिन इस मैच में झारखंड ने जिस तरह से बैटिंग की वह काबिले तारीफ है। झारखंड ने पहली पारी में 880 रन बनाए। दोनों पारियों को मिला दें तो झारखंड ने इस मैच में कुल 1297 रन बनाये। यह इस सीजन का किसी भी टीम के द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा टोटल स्कोर है। झारंखड की ओर से कुल 3 शतक और एक दोहरा शतक लगा। झारखंड और नागालैंड के बीच खेला गया रणजी ट्रॉफी का यह मुकाबला बराबरी पर छूटा लेकिन अंकों के आधार पर झारखंड की टीम ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

कुशाग्र की डबल सेंचुरी, नदीम व विराट के शतक

झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 880 रन बनाए। इस दौरान टीम के लिए विकेटकीपर बैट्समैन कुमार कुशाग्र ने शानदार बैटिंग की। कुशाग्र ने 270 गेंदों का सामना करते हुए 266 रन बनाए। उनकी इस पारी में 37 चौके और 2 छक्के शामिल थे। विराट सिंह ने शतक जड़ा। विराट ने 153 गेंदों का सामना करते हुए 107 रन बनाये। शाहबाज नदीम ने भी दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 304 गेंदों का सामना करते हुए 177 रन बनाए। इस तरह झारखंड ने पहली पारी में 880 रन बनाये।

दूसरी पारी में अनुकूल राय ने ठोका शतक

जवाबी पारी खेलने मैदान पर उतरी नागालैंड की टीम पहली पारी में 289 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें नागालैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज चेतन बिष्ट में 126 रन बनाये। इसके बाद झारखंड की टीम ने दूसरी पारी में 417 रन बनाये। झारखंड के लिए दूसरी पारी में अनुकूल रॉय ने शतक लगाया। उन्होंने 153 रनों की पारी खेली। इस तरह टीम ने इस मैच में कुल 1297 रन बनाये। यह रणजी ट्रॉफी के इस सीजन का सबसे ज्यादा टोटल स्कोर है।

रणजी ट्रॉफी एक मैच में सबसे ज्यादा टीम स्कोर –

944/6 – हैदराबाद बनाम आंध्र, 1993-94

912/6 – तमिलनाडु बनाम गोवा, 1988-89

912/8 – मध्य प्रदेश बनाम कर्नाटक, 1945-46

880/10 – झारखंड बनाम नागालैंड, 2021-22*

Share this:




Related Updates


Latest Updates