– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 घोषित, हिन्दी के लिए संजीव को दिया जायेगा पुरस्कार

19f26ff3 6ee1 43c6 b2be 000652911b4c

Share this:

अंग्रेजी के लिए नीलम शरण गौर और उर्दू के लिए सादिका नवाब सहर पुरस्कृत

Sahitya Akademi Award 2023 announced, award for Hindi will be given to Sanjeev, Top National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news : साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 की घोषणा कर दी गई है। बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने अकादमी पुरस्कार 2023 सभी 24 भारतीय भाषाओं के लिए घोषित किये। इनमें 09 कविता-संग्रह, 06 उपन्यास, 05 कहानी-संग्रह, 03 निबंध, तथा 01 आलोचना की पुस्तक शामिल हैं। इन पुरस्कारों की अनुशंसा 24 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समिति द्वारा की गयी।

साहित्य अकादमी की बैठक में हुआ नामों का अनुमोदन

साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में इन नामों को अनुमोदित किया गया। हिन्दी के लिए संजीव (मुझे पहचानो, उपन्यास), अंग्रेजी के लिए नीलम शरण गौर (रेक्युम इन रागा जानकी, उपन्यास), पंजाबी के लिए स्वर्णजीत सवी (मन दी चिप, कविता-संग्रह) और उर्दू के लिए सादिका नवाब सहर (राजदेव की अमराई, उपन्यास) पुरस्कृत किये गये हैं।

कविता के लिए पुरस्कृत लेखकों में विजय वर्मा (डोगरी), विनोद जोशी (गुजराती), मंशूर बनिहाली (कश्मीरी), सोरोख्खैबम गंभिनी (मणिपुरी), आशुतोष परिडा (ओड़िआ), स्वर्णजीत सवी (पंजाबी), गजेसिंह राजपुरोहित (राजस्थानी), अरुण रंजन मिश्र (संस्कृत), विनोद आसुदानी (सिंधी) शामिल हैं।

पुरस्कृत लेखकों में जो शामिल हैं

उपन्यास के पुरस्कृत लेखकों में स्वपनमय चक्रबर्ती (बांग्ला), कृष्णात खोत (मराठी), राजशेखरन (देवीभारती) (तमिल) शामिल हैं। पुरस्कृत कहानी-संग्रह में प्रणवज्योति डेका (असमिया), नंदेश्वर दैमारि (बोडो), प्रकाश एस. पर्येंकार (कोंकणी), तारासीन बासकी (तुरिया चंद बासकी) (संताली), टी. पतंजलि शास्त्री (तेलुगु) शामिल हैं। इसके साथ निबंध के लिए लक्ष्मीशा तोल्पडि (कन्नड), बासुकीनाथ झा (मैथिली), युद्धवीर राणा (नेपाली) और आलोचना के लिए ई.वी. रामकृृष्णन (मलयालम्) को पुरस्कार दिया जायेगा।

नकद एक लाख रुपए दिए जाएंगे पुरस्कार में

पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि पुरस्कृत लेखकों को कमानी आडिटोरियम में 12 मार्च 2024 को आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किये जायेंगे। ये पुरस्कार, पुरस्कार-वर्ष से पिछले पांच वर्ष (यानी, 1 जनवरी 2017 से 31 दिसम्बर 2021 के दौरान) पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर दिये गये हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates