– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

National: लोकसभा से दो और सांसद निलम्बित

0742b842 d886 4aa7 b24c d70b80e8897b

Share this:

Two more MPs suspended from Lok Sabha,Top National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news : लोकसभा ने कदाचार के लिए बुधवार को दो विपक्षी सांसदों थॉमस चाजिकादान और एएम आरिफ को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलम्बित कर दिया। इसके साथ ही संसद के दोनों सदनों से निलंबित सदस्यों की संख्या 143 हो गयी है। लोकसभा से निलम्बित दोनों सदस्य थॉमस चाजिकादान और एएम आरिफ केरल से हैं। चाजिकादान केरल कांग्रेस (एम) से हैं, जबकि एएम आरिफ सीपीएम से हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को लोकसभा से 49 सांसदों को निलम्बित किया गया था। पिछले सप्ताह गुरुवार से अब तक 97 सांसदों को लोकसभा से और 46 सांसदों को राज्यसभा से निलम्बित किया जा चुका है।

निलम्बित सांसदों ने संसद भवन परिसर में किया प्रदर्शन

संसद के दोनों सदनों से निलम्बित किये गये सांसदों ने बुधवार को संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह आईएनडीआईए घटक दलों के सांसदों ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ संसद भवन परिसर में उनके दफ्तर में बैठक की। उसके बाद परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने सभी निलम्बित सांसदों ने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि संसद से विपक्षी सांसदों का निलम्बन ठीक नहीं है। यह मोदी सरकार की लोकतंत्र विरोधी सोच दिखाता है। हमारी यही मांग है कि गृह मंत्री संसद सुरक्षा में हुई चूक के मुद्दे पर दोनों सदनों में बयान दें।

दोनों सदन में गृह मंत्री जवाब दें

उल्लेखनीय है कि संसद में हुई सुरक्षा चूक के मुद्दे पर विपक्ष मांग कर रहा है कि संसद के दोनों सदन में गृह मंत्री जवाब दें। इस मांग को लेकर दोनों सदन में विपक्ष के कुछ सांसदों ने असंसदीय आचरण अपनाया था। इसके बाद दोनों सदनों से अब तक विपक्ष के 143 सांसदों को निलम्बित  किया जा चुका है।  इस निलम्बन के विरोध में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के नेतृत्व में सांसदों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates