– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

बुलंद हौसले की बदौलत फ़िल्मों में मंजिल की तलाश

IMG 20230505 WA0009

Share this:

Latest Story: यह कहानी एक ऐसे लड़के की है, जो राँची शहर में ही रहकर अपने बुलन्द हौसले की बदौलत आसमान की ऊँचाइयों को छुना चाहता है। उस युवक का नाम उत्तम राज है। आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग के साथ-साथ वह डिजिटल बिजनेस को भी आगे बढ़ा रहा हैं। इसके लिए उसने डिजिटल मार्केटिंग के लिए एक प्लेटफॉर्म रंग मीडिया ग्रुप बनाया है। इसके माध्यम से उत्तम राज एक्टिंग के साथ साथ सिंगिंग और मॉडलिंग का भी काम करते हैं। इनका उम्र मात्र 25 साल है।

बिहार के औरंगाबाद में हुआ था जन्म

उत्तम राज का जन्म एक बहुत गरीब परिवार में बिहार के औरंगाबाद जिले में हुआ था। पिता किसान हैं और माताजी जी गृहणी। जीवन काफी गरीबी में व्यतीत हुआ है और आर्थिक सहयोग न मिलने के चलते अच्छी तरह से शिक्षा नहीं मिल पाई। फिर भी इन्होंने ग्रेजुएशन तक की डिग्री राम लखन सिंह यादव कॉलेज ,औरंगाबाद (बिहार) से कंप्लीट की है । समाचार सम्राट से बातचीत में उत्तम राज ने कहा कि बचपन से मूवी देखने का शौक था। जिससे मन में एक्टिंग का कीड़ा पैदा हुआ। आज इसी कारण एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। हमारे इस प्रयास को लोगों ने उत्साहित नहीं किया बल्कि सब ने मनोबल तोड़ा। उसने आगे बताया कि जिसके दिल में कुछ कर गुजरने का अरमान होता है वह कहां किसी की सुनता है। जैसे बहती धारा को कोई नहीं रोक सकता बल्कि धारा खुद ब खुद अपनी रास्ता बना लेती है। उसने आगे बताया कि जब वह घर से निकला तब उसके हाथों में एक अधेला भी नहीं था । उसके पास था तो सिर्फ बड़ा सपना और बुलन्द हौसला और इसी बुलंद हौसले ने ही हिम्मत दी है।

भोजपुरी एल्बम से कैरियर की शुरुआत

फिल्मी दुनिया का चकाचौंध इतना आकर्षित किया कि इसने अपने दम पर मुकाम हासिल करने के लिए घर छोड़ दिया। हिंदी फिल्म ,साउथ फिल्म जगत के एक्टर और एक्ट्रेस से मिलने लगा। फिल्म इंडस्ट्री में लोगों से संपर्क और अभिरुचि की वजह से भोजपुरी एल्बम में काम करने लगे। उत्तम राज को कुछ फिल्म मे एक्टिंग का अवसर मिला है। इसके साथ उत्तम राज ने डिजिटल मार्केटिंग में अपना कैरियर स्टार्ट किया और इसमें न्यूज,music डिस्ट्रीब्यूशन,सोशल मीडिया पेज हैंडलिंग, फिल्म मार्केटर इत्यादि से अच्छी आय हो जाती हैं। उत्तम राज ने यह साबित कर दिखाया कि जब हौसले बुलंद हो तो रास्ते में आने वाले कोई भी बाधा उसे हिला नहीं सकता।

उत्तम राज के एल्बम के नाम और फिल्म

उतम राज का ढेर सारा एल्बम है जिसमें सबसे अधिक फेमस एल्बम का नाम मुंह दिखाई ये बलाम जी,गुटखा भूल जाओगे जान, बनटी साधु। आने वाली Short film “लिविंग विथ गर्लफैंड” है। इस एल्बम से उत्तम राज ने अपनी जिंदगी के असलियत को समझा और अब इन भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। एक मूवी आने वाली है। उत्तम राज ने अपने मेहनत और हौसले के दम पर फर्श से अर्श तक पहुंचने राह तलाशा है और उनके पास अभी जो भी कुछ है वह सिर्फ इनके कठिन परिश्रम का देन है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates