– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

स्वयं को सपने में पूजा करते देखना शुभ या अशुभ

IMG 20231230 WA0004

Share this:

dharm, religious, Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, jyotish Shastra, dharmik totke, dharm adhyatm : सपने तो हम सभी देखते हैं और सपने में कई सारी चीजें दिखाई देती हैं। हम भी कई बार दैनिक जीवन से जुड़े सपने देखते हैं, तो कई बार सपने में विचित्र चीजें भी दिखाई देती हैं। जो हमें अंदर से विचलित कर देती हैं। सपने में दिखाई देने वाली कई चीजें भविष्य की तरफ संकेत करती हैं। बता दें कि स्वप्नशास्त्र के मुताबिक हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ होता है। कुछ सपने नकारात्मक तो कुछ सपने सकारात्मक होते हैं। कई बार हम सपने में पूजा की तैयारी या फिर खुद को पूजा करते हुए देखते हैं। ऐसे में यह सपना हमें भविष्य की ओर क्या संकेत देता है। यह जानना जरूरी है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि आप सपने में पूजा करते या पूजा आदि कि तैयारी करते हुए देखते हैं, तो इसे शुभ सपना माना जाएगा या इसे अशुभ सपना माना जाएगा।

सपने में पूजा की थाली देखना

कई लोग सपने में पूजा की थाली देखते हैं, तो बता दें कि यह बेहद शुभ सपना माना जाता है। यह सपना इस ओर संकेत देता है कि आपके घर कोई नया मेहमान आने वाला है। वहीं फ्यूचर में आप संपत्ति, जमीन व गाड़ी आदि खरीद सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। इसके अलावा इस सपने का यह भी अर्थ होता है कि आपके घर में किसी सदस्य की शादी फिक्स हो सकती है।

सपने में पूजा- पाठ करना

सपने में स्वयं को पूजा-अर्चना करते हुए देखने का मतलब होता है कि धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। इसके साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है और आपको अचानक से धन लाभ होने की संभावना है।

सपने में किसी देवता की पूजा करते देखना

अगर कोई व्यक्ति सपने में किसी देवता की पूजा करता है, तो यह एक शुभ सपना होता है। इसका अर्थ है कि आपके ऊपर ईश्वर की असीम कृपा बरसने वाली है। वहीं अगर आप सपने में किसी मृत व्यक्ति की पूजा करते हुए देखते हैं, तो आपको अनुष्ठान व दान-पुण्य करना चाहिए।

सपने में पूजा का कलश देखना

अगर आप सपने में पूजा का कलश देखते हैं, तो आपके रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बनती हैं। इसके अलावा आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है।

सपने में पूजा का सामान देखना

सपने में पूजा का सामान देखने का मतलब है कि जल्द ही आपके घर अनुष्ठान हो सकता है। या आपके घर के किसी बीमार सदस्य का स्वर्गवास हो सकता है।

सपने में नारियल देखना

सपने में नारियल देखने का अर्थ होता है कि आपको शुभ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके घर में खुशियां दस्तक देने वाली हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates