– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Shameful : चलती ट्रेन में झारखंड के पलामू की महिला से मध्यप्रदेश में छेड़खानी, विरोध करने पर ट्रेन से…

IMG 20230622 WA0010

Share this:

MP, Jharkhand Update News, Palamu Woman Sexually assaulted, After Protest Threw Outside Train : लखनऊ से सूरत जा रही झारखंड के पलामू की 32 साल की एक महिला से चलती ट्रेन में छेड़छाड़ का शर्मनाक वाकया सामने आया है। इतनी ही नहीं जब पीड़िता ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो मनचलों ने उस महिला और उसके रिश्तेदार को ग्वालियर के पास चलती ट्रेन से फेंक दिया। ट्रेन से फेंके जाने के कारण दोनों घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

5 मनचले ट्रेन में खींचने लगे फोटो

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला सूरत एक्सप्रेस से अपने रिश्तेदार के साथ सूरत जा रही थी। वह ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रही थी। इसी दौरान कुछ युवक उसके सामने आए और फोटो खींचने के साथ अभद्रता करने लगे। जब महिला और उसके रिश्तेदार ने विरोध किया तो मनचलों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि जब ट्रेन ग्वालियर स्टेशन से आगे बढ़ी तभी यह वारदात हुई। उसके बाद मनचलों ने उस महिला के साथ उसके रिश्तेदार को भी ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गए और घायल होने के साथ बेहोश भी हो गए। सुबह लाइन मैन ने दोनों को घायल अवस्था में रेलवे लाइन पर देखा और जयारोग्य चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तलाश

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। महिला ने होश आने पर बताया कि ट्रेन मुजफ्फरनगर से चलकर लखनऊ होते हुए ग्वालियर पहुंची थी। ग्वालियर स्टेशन में सामने आकर कुछ युवक बैठ गए जो नशे की हालत में थे, उसके बाद उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी और बाद में विरोध करने पर ट्रेन से फेंक दिया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates