– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

…तो क्या पाकिस्तान से बला की खूबसूरत बेगम लाएगा, जानिए किसका दिल धड़क रहा इनके नाम पर

IMG 20240505 WA0010

Share this:

… So will he bring the beautiful Begum of Bala from Pakistan, know whose heart is beating in her name : थोड़ा इंतजार कीजिए। बला की खूबसूरत बेगम पाकिस्तान से हिंदुस्तान पहुंचने वाली है। आखिर किसका दिल इस हूर के लिए धड़क रहा है। आइए थोड़ा और जानें। दरअसल, बॉलीवुड के रैपर बादशाह का नाम इन दिनों पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से जोड़ा जा रहा है। बहरहाल, अपने रिश्ते को लेकर यह जोड़ी इन दिनों सुर्खियों में है। हानिया आमिर का सोशल मीडिया पोस्ट देखने के बाद से लोग रैपर बादशाह के साथ उनके रिश्ते को लेकर तरह तरह के सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।

क्या दुबई में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है यह जोड़ी?

बहरहाल, कयास लगाए जा रहे हैं कि बादशाह इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि रैपर बादशाह और हानिया आमिर दुबई में एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग बादशाह के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस के रिश्ते को लेकर नाखुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बादशाह को लेकर तरह तरह के कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। हालांकि, दोनों के डेटिंग की खबरों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

अगर रैपर नहीं होते तो एक आईएएस ऑफिसर होते

आपको बता दें कि बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसौदिया है और उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। बादशाह बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे। बादशाह ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर वह म्यूजिक में नहीं आते तो आज वह एक आईएएस ऑफिसर होते। स्कूल टाइम में उनका यही सपना हुआ करता था, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करते थे और पूरी क्लास में टॉप करते थे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates