– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

पारा गरम : झारखंड में पारा 43 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों का बदला समय

462c8662 1b57 4992 a846 08ae86b5c532

Share this:

Temperature crosses 43 degrees in Jharkhand, school timings changed in view of increasing heat, Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Jharkhand top news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : राज्य में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। सूर्य देवता आग उगल रहे हैं। कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। कई जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रांची मौसम केन्द्र के अनुसार आनेवाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। कई जिलों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के तापमान में वृद्धि की सम्भावना जतायी गयी है। मौसम विभाग ने 19 से 21 अप्रैल तक कोल्हान प्रमंडल में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र के अनुसार संथाल परगना में 20 से 21 अप्रैल तक हीट वेब चलेगी।

झारखंड में सरायकेला रहा सबसे गर्म 

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया है। सरायकेला में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो थर्मल में दर्ज किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम 36.8 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान को देखते हुए कई निजी स्कूलों ने समय सारिणी में बदलाव शुरू कर दिया गया है। कई स्कूलों ने सुबह स्कूल पहुंचने और दोपहर छुट्टी के समय में बदलाव किया है। वहीं, कई स्कूल अगले सप्ताह से टाइमिंग में जल्द ही बदलाव करेंगे। डीएवी आलोक, डीएवी पब्लिक स्कूल, डीएवी बरियातू, जेवीएम श्यामली, आॅक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रॉयल्स बड पब्लिक स्कूल और कैराली स्कूल ने पहले ही सुबह के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। डीएवी बरियातू में सुबह 08 बजे से कक्षाओं का संचालन होता था। अब 7.30 कर दिया गया है। डीएवी आलोक में 8.10 के बजाय सुबह 7 बजे से कक्षाएं चल रही हैं। इसी तरह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 7.40 की बजाय 7 बजे से, जेवीएम श्यामली में 8 बजे के बजाय 7 बजे से और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 08 की जगह अब सुबह 06 बजे से कक्षाओं का संचालन हो रहा है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates