– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Whether Update: पहाड़ों से आ रही सर्द हवा ने बढ़ायी ठंड, सात डिग्री तक गिरा पारा

78c5f0c3 6b0a 4558 a051 9f25b0ab2b20

Share this:

Weather News and Analysis,  Weather News and Analysis, weather report, National weather update,  Weather News and Analysis, weath report, Jharkhand weather update, Ranchi news, Jharkhand news : उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से आनेवाली पहाड़ों की सर्द हवाओं से झारखंड के मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में धूप, लेकिन दोपहर बाद ठंडी हवाओं से कनकनी बढ़ गयी है। यह स्थिति अगले पांच से छह दिनों तक रहने की सम्भावना है। राज्य के लोगों को एक बार फिर से कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनन्द ने बताया कि अगले चार दिनों तक तापमान में गिरावट होती रहेगी। इस दौरान तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी। 14 जनवरी के बाद तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। 15 जनवरी तक राज्य भर में सुबह और शाम के वक्त कोहरा देखा जायेगा। इस दौरान दक्षिणी हिस्से में अत्यधिक कोहरा का असर देखा जा सकता है। 

18 को राज्य के कुछ हिस्से में बारिश का अनुमान

केन्द्र के अनुसार 18 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है। रांची में आनेवाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। यहां 15 जनवरी तक तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी। सुबह शाम कोहरा के बाद दिन में आसमान साफ रहेगा। साथ ही, मौसम शुष्क रहेगा। 17 जनवरी को राज्य में आंशिक बादल छाये रह सकते हंै। इस दौरान तापमान में 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

चतरा में सबसे कम तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों के तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां सबसे कम तापमान चतरा का 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। गढ़वा, लातेहार, पलामू का तापमान 5.7 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया। खूंटी और लोहरदगा का तापमान 6.5 डिग्री रहा। धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, साहेबगंज, रांची का तापमान 7.5 से 7.9 डिग्री तक रहा। बोकारो, सिमडेगा का तापमान 8. 7 डिग्री देवघर, गोड्डा का तापमान 9.5 डिग्री तक रहा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates