– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आतंक पर लगेगा अंकुश : गैंगस्टर अमन सिंह का “खास” अभिनव धनबाद से यूपी के सहारनपुर जेल में किया गया शिफ्ट

IMG 20220527 105623

Share this:

धनबाद पुलिस कोयलांचल में रंगदारी का धंधा फैलाने का प्रयास कर रहे अमन सिंह गिरोह का कमर तोड़ने का बीड़ा उठा चुकी है। संगठित अपराध करने वाले अमन गिरोह के सदस्यों को अलग -अलग जेलों में शिफ्ट करा कर उन्हें बिखेर देने की रणनीति पर काम कर रही है। गैंगस्टर अमन सिंह के बाद धनबाद पुलिस ने उसके खास अभिनव सिंह को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जेल में शिफ्ट करा दिया है।

जेल में रहते हुए रंगदारी वसूलता है अमन गिरोह 

नीरज हत्याकांड के आरोप में धनबाद जेल में बंद अमन सिंह धीरे -धीरे कोयलांचल में अपना नेटवर्क बढ़ाता जा रहा था। स्थानीय अपराधियों को संगठित कर अमन सिंह जेल के भीतर से धनबाद के व्यापारियों और अन्य को धमका कर रंगदारी वसूलने का धंधा शुरू कर दिया था। धनबाद कोयलांचल में वह दहशत का माहौल बनाने में कामयाब हो ही रहा था कि एसएसपी संजीव कुमार ने रणनीति के तहत अमन गिरोह पर हमला शुरू कर दिया। अमन गिरोह के अनेकों गुर्गे सलाखों के पीछे भेज दिए गए।

अमन को दुमका जेल में किया जा चुका है शिफ्ट

एसएसपी ने कोर्ट से अनुरोध कर अमन सिंह को ही दुमका जेल में शिफ्ट करवा दिया। एसएसपी की रणनीति का निशाना बना अभिनव सिंह। जानकार बताते हैं कि अभिनव सिंह एसपी कौशल किशोर के कार्यकाल में धनबाद शहर से गिरफ्तार हुआ था। उस वक्त भी रंगदारी वसूलने के मकसद से इन्होंने गोली चलाई थी। इसके पहले भी वह मिर्जापुर में हथियार संग पकड़ा गया था। धनबाद जेल में अमन और अभिनव मिलकर लोगों को धमका रंगदारी वसूलने का अपराध कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को ही अभिनव सिंह को धनबाद से सहारनपुर जेल शिफ्ट करा दिया गया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates