Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bhojpur news : शराब तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत

Bhojpur news : शराब तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत

Ara news, Bihar news : भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत कटेयां रोड के समीप शनिवार की शाम शराब तस्करों का पीछा करने के दौरान उत्पाद विभाग टीम की बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खाई में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में होमगार्ड के चालक सिपाही की मौत हो गई। जबकि, उत्पाद विभाग के एएसआइ समेत चार पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे सभी पुलिसकर्मियों को निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया।

मृतक सिपाही 35 वर्षीय संजय यादव खवासपुर थाना क्षेत्र के हरी के टोला निवासी त्रिलोकी यादव के पुत्र थे। इस दौरान होमगार्ड कमांडेंट सुभाष सिंह ने सदर अस्पताल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। हादसे में एएसआइ अरवल जिले के अरवल थाना क्षेत्र के मोठा गांव निवासी मो.सलाउद्दीन के 44 वर्षीय पुत्र मो.जमील अख्तर, बिहिया थाना के समरदह गांव निवासी 32 वर्षीय जवान धर्मेन्द्र पासवान, शाहपुर थाना के बिलौंटी गांव निवासी जवान 32 वर्षीय सुशील यादव एवं  जगदीशपुर थाना के दुल्हिनगंज निवासी 30 वर्षीय जवान विकास कुमार को चोटें आई हैं। उत्पाद विभाग की

जगदीशपुर टीम शनिवार को छापेमारी में निकली थी। इस दौरान सूचना मिली कि शराब तस्कर शराब लेकर जा रहे हैं। इसके बाद उत्पाद की विभाग की टीम कटेया रोड जाने वाले रास्ते की ओर बोलेरो गाड़ी से पीछा कर रही थी। इस बीच गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।  हादसे की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। आन ड्यूटी चिकित्सक आशुतोष ने बताया कि एएसआई के सिर में चोटें आई। अन्य पुलिसकर्मियों की भी हालत नाजुक है। इधर, हादसे की सूचना पर होमगार्ड एवं उत्पाद विभाग के अफसर सदर अस्पताल पहुंच गए। नवादा थाना इंस्पेक्टर देवराज राय ने भी सदर अस्पताल पहुंच घायलों के इलाज में मदद की।

Share this:

Latest Updates