Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बड़ी कामयाबी: ट्रेन से 20 किलो विदेशी सोना जब्त

बड़ी कामयाबी: ट्रेन से 20 किलो विदेशी सोना जब्त

Muzaffarpur news : मुजफ्फरपुर डीआरआइ टीम यानी, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने छपरा के निकट बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से 20 किलो विदेशी सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये है। डीआरआइ ने इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सोने को ट्राली बैग में छिपा कर ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआइ के अधिकारियों ने छपरा के निकट बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से 20 किलोग्राम सोना को जब्त किया। जब्त सोना की कीमत करीब 18 करोड़ रुपये बताई गई है। घटना को लेकर डीआरआइ के अधिकारियों ने हितेश, राजेश कुमार और विजय कुमार नाम के तीन तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ये तीनों आरोपित मुंबई के बताए गए हैं। ये तीनों ट्राली बैग में कपड़े के अंदर बहुत बारिकी से सोना को छिपाकर ले जा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार विदेशी सोना नेपाल से लेकर तस्करी कर मुजफ्फरपुर होते हुए ट्रेन से लेकर ले जा रहे थे। इसे मुंबई के सर्राफा बाजार लेकर जाना था। डीआरआइ की टीम तीनों से पूछताछ कर रही है, उनके निशानदेही पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Share this:

Latest Updates