Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जहानाबाद में हाइवा और बराती बस की टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो दर्जन घायल

जहानाबाद में हाइवा और बराती बस की टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो दर्जन घायल

Jahanabad news, Bihar : जहानाब जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र में पटना-गया एनएच-83 पर लोदीपुर गांव के पास यू-टर्न पर गत रात्रि हाइवा व बरातियों से भरी बस के बीच भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। दो दर्जन से ज्यादा बराती जख्मी हो गए। सभी घायलों को पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के लाला भसारा गांव के प्रिंस कुमार, अयोध्या यादव व गया जिले के मेन थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा के चिंतामणि प्रसाद शामिल हैं। प्रिंस व अयोध्या बराती थे, चिंतामणि प्रसाद गया जाने के लिए लिफ्ट मांगकर बस पर सवार हुए थे, जो जहानाबाद बाइपास पर उतरने की तैयारी में थे, उससे पहले हादसे में जान चली गई।

ग्रामीण दिलीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को लाला भसारा गांव से मसौढ़ी के कादिरगंज थाना क्षेत्र के दतमई गांव में बरात गई थी, जो जहानाबाद की सीमा पर है। बस पर दो दर्जन से ज्यादा बराती सवार थे। शादी संपन्न होने के बाद रात्रि तीन बजे सभी गांव लौट रहे थे। मसौढ़ी रेलवे गुमटी पर अक्सर जाम को लेकर बस चालक ने जहानाबाद-किंजर एनएच-33 के रास्ते पटना जाने के लिए रुख किया। लोदीपुर गांव के समीप एनएच-83 से एनएच-33 पर जाने के लिए यू-टर्न लेते समय हाइवा से बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक जख्मी लाला भसारा के सोहन पंडित को विशेष इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। घायलों में जहानाबाद के टेहटा थाना क्षेत्र टेहटा बाजार निवासी सूरज कुमार, पटना जिला के पालीगंज के धर्मेन्द्र कुमार, दुल्हिन बाजार के शैलेंद्र कुमार, जहानाबाद के अमन कुमार, भेलावर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के अभिषेक कुमार, जहानाबाद के योगेन्द्र कुमार, लाला भसारा गांव के बस चालक सहदेव पासवान, गुड्डू कुमार, अमित कुमार, ऋषिकेश कुमार,आयुष राज, साहिल राज व सोहन पंडित आदि शामिल हैं। हादसे के बाद हाइवा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

Share this:

Latest Updates