– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 14 अप्रैल 2024 का राशिफल व पंचांग पढ़ें

IMG 20240413 WA0004

Share this:

Rashifal 14 अप्रैल 2024  & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 14 अप्रैल 2024 रविवार है। आज का दिन आदि देव सूर्य को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

 14 अप्रैल 2024 रविवार का पंचांग

चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), चैत्र। षष्ठी तिथि 11:44 AM तक उपरांत सप्तमी। नक्षत्र आद्रा 01:34 AM तक उपरांत पुनर्वसु। अतिगण्ड योग 11:32 PM तक, उसके बाद सुकर्मा योग। करण तैतिल 11:44 AM तक, बाद गर 11:52 PM तक, बाद वणिज। 14 अप्रैल  रविवार को राहु 05:09 PM से 06:43 PM तक है। चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा।

14 अप्रैल 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) :आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। करियर में कुछ बदलाव आ सकते हैं। ये बदलाव आपको जीवन में पॉजिटिव फील करा सकते हैं। आप कुछ चीज़ों को नये सिरे से शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन राहत देने वाला रहेगा। आप मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आप किसी से किया गया वायदा भी पूरा कर सकते हैं।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : वित्तीय परिणाम उम्मीद से कम हो सकते हैं और आपको इससे निपटना होगा। सोच समझकर निवेश करना चाहिए। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई संघर्ष है, तो प्रयास करें और इसे सौहार्दपूर्वक हल करें। काम से संबंधित यात्रा अमल में आ सकती है, जिससे नए रास्ते खुलेंगे। कुल मिलाकर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें। पढ़ाई या अपने कार्यक्षेत्र में बच्चे बहुत अच्छा करेंगे, जिससे आपका मान—सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक परिवेश आनंददायक रहेगा।

♊ मिथुन :(क, छ, व, घ Gemini Daily Horoscope) : आज आपको अपने जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। वो आपकी बातों को पूरी तरजीह देंगे। आपके चेहरे पर खुशी बनी रहेगी। आज आप अपने हर काम को शांतिपूर्वक करेंगे। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे हैं, तो आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आप धीरे-धीरे करके अपने सारे काम निपटाते जायेंगे। आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।

♋ कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू) : आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, जो व्यक्ति विद्यार्थी हैं उनको शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होगी। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। आप थोड़े चंचल रहेंगे। माता का सुख मिल सकता है। आज आप किसी से विवाद ना करें। नौकरी में तनाव की स्थिति बन सकती है। 

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। खान—पान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : स्टूडेंट्स के लिये आज दिन बहुत ही फेवरेबल रहेगा। आप पढ़ाई को पूरा इंज्वॉय करेंगे। कठिन विषयों को दूसरे तरीके से समझने की कोशिश करेंगे। आपकी कोशिशें सफल होंगी। अगर आप ज्वैलरी का बिजनेस करते हैं, तो आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अगर आप घर के किसी फंक्शन के लिये कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो आज खरीद सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सब लोग आपसे खुश रहेंगे। आप बच्चों के किसी कार्य में उनकी मदद कर सकते हैं।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं। लेकिन अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। सामाजिक स्तर पर किसी समारोह में शामिल होने के कारण किसी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने का मौका मिल सकता है। आज नौकरी पेशा वालों के लिए दिन अच्छा है। कारोबार को थोड़ा संभलकर रहना होगा।  

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो साझेदारी में प्रवेश करने का यह एक अच्छा समय है, जो भविष्य में लाभकारी होगा। अगर आप नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि होगी। परिवार में कोई धार्मिक समारोह या कोई अन्य उत्सव मनाया जा सकता है। लंबी दूरी की यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आप खुश और शांत रहेंगे। विवाह योग्य संतान का रिश्ता पक्का हो सकता है। 

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आपको जीवनसाथी से प्यार और सहयोग, दोनों मिलेगा। अगर छात्र कोई फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में आपको अपने गुरु का पूरा साथ मिलेगा। आपको आर्थिक रूप से आगे बढ़ने के नये मौके मिल सकते हैं। किस्मत आपके साथ रहेगी। जो लोग खान-पान के काम से जुड़े हैं, उनके लिये दिन बेहतर रहेगा। आपके काम की हर जगह तारीफ होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। रुटीन एक्सरसाइज आपको फिट रखने में मदद करेगी। ऑफिस में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यर्थ के तनाव की संभावना है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। विवाद न करें। व्यवसाय से संतुष्टि होगी। यात्रा का मन बनेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नया कामकाज शुरू करने के लिए अथवा वर्तमान कार्यों में नयी पद्धति अपनाने के लिए समय अनुकूल है।  पार्टनर से आपको प्यार मिलेगा। घर में सुख शांति रहेगी। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी।  

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला है। पूर्व के लंबित पड़े कार्य आज गति पकड़ेगे। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा। यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगें। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा और भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानी कुछ कम हो सकती है। आपके कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं। आज आप अच्छा अनुभव करेंगे। आज आप प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।   

पंडित रामदेव पांडेय , मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates