– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 20 अप्रैल 2024 का राशिफल-पंचांग पढ़ें

IMG 20240416 WA0123

Share this:

Rashifal 20 अप्रैल 2024  & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 20 अप्रैल 2024  को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

20 अप्रैल 2024 शनिवार का पंचांग 

चैत्र शुक्ल पक्ष द्वादशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), चैत्र। द्वादशी तिथि 10:41 PM तक उपरांत त्रयोदशी। नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 02:04 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी। ध्रुव योग 02:47 AM तक, उसके बाद व्याघात योग। करण बव 09:23 AM तक, बाद बालव 10:42 PM तक, बाद कौलव। 20 अप्रैल शनिवार को राहु 09:15 AM से 10:50 AM तक है। 08:51 PM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

20 अप्रैल 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में कुछ विरोध उत्पन्न हो सकता है और गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। यदि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी नए बिजनेस को कराना चाहते हैं, तो आज वह आप आसानी से कर पाएंगे और उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी, लेकिन संतान के किसी परीक्षा में असफल होने से आज आपको कुछ पीड़ा होगी। आज आप अपने कार्य पर भी पकड़ बना कर रखेंगे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

♊ मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज आप अपने सभी कार्य समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको कार्यों में किसी अनुभवी की राय लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। कारोबार में फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर अभी भी कंट्रोल बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती आएगी।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आप अपने परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। निजी जीवन की बात करें तो किसी मित्र से आपकी अनबन हो सकती है। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे। आपकी सामाजिक योजना आज बदल जाएगी। घर में रूपए-पैसों को लेकर या स्वास्थ्य संबंधित दिक्कते आ सकती है। आपको बहसबाजी या अपशब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा मामला काफी बिगड़ सकता है। 

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज राजनीति से जुड़े जातकों को आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है, जो उनकी प्रगति में चार चांद लगाएगी। संतान के प्रति आज आप अपने सभी दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे और आपके मन का कुछ बोझ भी हल्का होगा। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे, लेकिन यदि आपने अपने खान-पान पर नियंत्रण नहीं रखा, तो भविष्य में आपके सामने कोई बडी आ सकती है, इसलिए खानपान पर विशेष नियंत्रण बनाए रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको संतान के करियर से संबंधित कोई शुभसूचना सुनने को मिल सकती है। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी तरह के कानूनी मामले में बड़ी मदद मिलेगी। आज आप परिवार वालों के साथ घरेलू सामान की शॉपिंग करने जायेंगे। परिवार में सामंजस्य स्थापित करने में आज आप सफल होंगे। आपको दूसरों की मदद करने के मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। ऑफिस में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। आज आप अपना घर खरीदने के बारे में विचार करेंगे।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :आज नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। परिवार के साथ यात्रा देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, इससे समाज में आपका मान समान बढ़ेगा। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। आप बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से सफलता लेकर आएगा। आज आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। आज परिवार में के सदस्यों में किसी आपसी कलह के कारण विरोध की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा व अपनी वाणी की मधुरता को भी बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके परिवार के किसी सदस्य को आपकी बातें बुरी लग सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप यदि विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, तो आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। 

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कुछ लोगों से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। लवमेट्स को अचानक कोई गिफ्ट मिलेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का मन बनायेंगे। दोस्तों की मदद से आपका कोई घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होगा। ऑफिस में आपका कोई नया दोस्त बनेगा, जिसके साथ लम्बी दोस्ती चलेगी।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आर्थिक मामलों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा। आज आपको चाहिए कि प्रेम-प्रसंग या निजी जीवन में उपजे छोटे विवाद को बड़ा न बनाएं। निवेश शुभ रहेगा। जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। अटका हुआ आर्थिक लेन देन आज पूरा हो सकता है। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, उनका मन प्रसन्न होगा। आज उन्हें अपने अधिकारियों से वेतन वृद्धि व पदोन्नति जैसी शुभ समाचार सुनने को मिलेगी। आपकी माता जी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या है,तो परेशान कर सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने जा सकते हैं। यदि आप अपनी पैतृक संपत्ति को बेचने की सोच रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। जिसको आप भी हाथ से जाने नहीं देंगे। आज किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पेपर वर्क पूरा ना होने से आपका कोई जरूरी काम देरी से पूरा होगा। परिवार के लोगों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। जरूरत के वक्त वो आपके साथ खड़े रहेंगे। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates