– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Today’s Rashifal & Panchang : आज इन राशि वालों की बुलंद रहेगी किस्मत, मिलेगी शुभ खबर, 24 सितंबर 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

IMG 20220727 WA0004 960x540 4

Share this:

Rashifal of 24 September 2022 

and 2 days panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का विस्तृत वर्णन किया गया है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। 24 सितंबर को शनिवार है। यह दिन शनि देव का दिन है। उनकी पूजा और आराधना से हर तरह के संकट से निजात मिलती है। अब पहले 2 दिनों का पंचांग फिर राशिफल का डिटेल।

24 सितंबर 2022 यानी शनिवार का पंचांग

आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), भाद्रपद। चतुर्दशी तिथि 03:12 AM तक उपरांत अमावस्या। नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 05:07 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी। साध्य योग 09:42 AM तक, उसके बाद शुभ योग। करण विष्टि 02:55 PM तक, बाद शकुनि 03:12 AM तक, बाद चतुष्पद। सितम्बर 24 शनिवार को राहु 09:19 AM से 10:49 AM तक है | चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा।

25 सितंबर 2022 यानी शनिवार का पंचांग

आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), भाद्रपद | अमावस्या तिथि 03:24 AM तक उपरांत प्रतिपदा | नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 05:55 AM तक उपरांत हस्त | शुभ योग 09:05 AM तक, उसके बाद शुक्ल योग | करण चतुष्पद 03:22 PM तक, बाद नाग 03:24 AM तक, बाद किस्तुघन | सितम्बर 25 रविवार को राहु 04:47 PM से 06:16 PM तक है | 11:22 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा |

24 सितंबर 2022 का राशिफल

मेष (Aries)  : आज आप अपने किसी पुराने काम के पूरा होने से अच्छा महसूस करेंगे और आपने यदि पहले कभी कोई बड़ा निवेश किया था, तो आज आपको उसका अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई चिंता सता रही थी, तो आज वह चिंता समाप्त होगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज महिला मित्र से सहयोग से अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी पिछली समस्या को लेकर अपने मित्रों से बातचीत कर कर सकते हैं। रोजगार के तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

वृष (Taurus) : आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। एक साथ कई काम  हाथ में आने से आप परेशान रहेंगे। आपका अपने किसी परिजन से कोई वाद विवाद हो सकता है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।  कार्यक्षेत्र में कुछ शत्रु आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे आपको उनसे बचना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे उधार मांग सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे।

मिथुन (Gemini) : आज का दिन आप परोपकारी कार्यों में बिताएंगे और आप अपने धन को गरीबो की सेवा में लगाएंगे। यदि आपको आज किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। माता पिता के आशीर्वाद से आज आप कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। आप आज किसी को बिना मांगे सलाह न दें। परिवार के सदस्य आज आपकी बातों का मान रखेंगे। संभव हो तो आज आप किसी को भी उधार न दें। 

कर्क (Cancer)  : आज का दिन आपको मनमुताबिक लाभ प्रदान करेगा। आज आप व्यापार में किसी बड़े सदस्य की मदद से अच्छा धन कमाने के किसी अवसर को नहीं छोड़ेंगे। आप आज अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आप आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। आपको आज मन मे किसी अहम की भावना को रखने से  बचना होगा। पारिवारिक बिजनेस में चल रही समस्याओं को आज अपने भाइयों की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

सिंह (Leo) : आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है,जिसके बाद परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।आज यदि आप किसी बात को लेकर परेशान है,तो उसमें आपको जीवन साथी से बातचीत करनी होगी। आपको आज किसी परिजन की सेहत के लिए भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज अपने आस पास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या (Virgo) : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आप अत्यधिक लाभ कमाने के चक्कर में अपनी  छोटे लाभ के अवसरों को भी गंवा देंगे। किसी मित्र की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या आज हो सकती है। यदि आपको आंखों में दर्द या पानी जैसी समस्या है, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप ननिहाल पक्ष के लोगो से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते है। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा।

तुला (Libra) : तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के मामले में उत्तम रहने वाला है। उनके कुछ अधूरे कार्यों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और वह पूरे होंगे। आप आज कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर अपने  सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपको धन संबंधित योजनाओं में निवेश करना बेहतर रहेगा। इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं। सामाजिक गतिविधियों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक (Scorpio) :  वृश्चिक राशि के जातक को के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप आज किसी नई संपत्ति को खरीदने का मन बना सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है नहीं तो लोग किसी पॉलिटिक्स में फंसाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको आज किसी मामले में क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आपकी वाणी आज आपको मान सम्मान दिलाएगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आज आपसे कोई मदद मांग सकता है।

धनु (Sagittarius) : धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन उतम रहेगा। आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे, क्योंकि आपके अंदर आलस्य बना रहेगा। आज आप अपने रुके हुए काम पूरे करें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अधिकारियों की कृपा से पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना मिलेगी। आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है।

मकर (Capricorn) : मकर राशि के जातक के लिए आज का दिन मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप इस संबंध में अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते है। कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलें बढ़ने से आपका मन परेशान रहेगा। छात्रों का मन आज पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपकी संतान आज आपकी किसी बात से नाराज हो सकती है।

कुंभ  (Aquarius) : कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों भरा रहेगा। आज अपनी पुरानी नौकरी को बदलने का मन बना सकते हैं। आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आप आज परिवार में किसी नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे। व्यवसाय में आज कुछ योजनाएं आपके लिए परेशानी लेकर आ सकती है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो उसमें पार्टनर की बात मान कर किसी डील को फाइनल करना आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। माताजी से आज आप कुछ अपने मन में चल रही उलझनों पर बातचीत कर सकते हैं।

मीन (Pisces) : आज का दिन आय के मामले में आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने किसी धन से संबंधित समस्या का समाधान पाकर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके पास एक्स्ट्रा एनर्जी होने के कारण आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। आपको आज किसी पार्ट टाइम काम को करने की सलाह आपके किसी मित्र द्वारा मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज साथी की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा, नहीं तो वह आप किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates