– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

YT, Amazing Bike : यह तो कमाल की बाइक है, आगे दो और पीछे एक पहिया

6594e744 4aa6 4022 8c19 363c8a8b6ef2

Share this:

Yamaha 3 Wheeler Bike, 2 Front & 1 Back : बाइक का सामान्य रूप से मतलब ही समझा जाता है दोपहिया। ऐसी भी बाइक और स्कूटर को हमने देखा है, जिसमें पीछे की ओर बगल में एक पहिया जोड़कर एक आदमी के बैठने की व्यवस्था कर दी जाती है। लेकिन, दुनिया की जानी-मानी बाइक कंपनी यामाहा ने एक कमाल की बाइक बनाई है, जो इस साल के फरवरी माह में ही लांच भी हो चुकी है। इस बाइक में आगे की ओर दो पहिए और पीछे की ओर एक पहिया है। 

इसका नाम है यामाहा ट्राइसिटी

यामाहा का यह बाइक Yamaha Tricity के नाम से नये फीचर के साथ लांच हुआ था। कंपनी ने इसे Yamaha Tricity 125 और Yamaha Tricity 155 के दो मॉडल के साथ सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक ये थ्री व्हीलर बाइक 2014 में ही दुनिया के सामने पेश किया गया था। यह तीन पहियों वाली बाइक उसी समय से लोगों के लिए उपलब्ध है।

दोनों बाइक का डिजाइन समान

इस बाइक में आगे की ओर दो पहिया है और पीछे की ओर एक पहिया है। देखने में दोनों बाइक बहुत ही आर्कषक है। लेकिन दोनों बाइक का डिजाइन काफी हद तक एक समान है। सेंटर-सेट एलईडी हेडलाइट, एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट, एलईडी सेंटर कंसोल दिया गया है। इसमें सिंगल सीट के साथ इंटिग्रेटेड ग्रैब रेल मिलता है जो पीछे बठने वाले सवारी के लिए आरामदायक होता है. वहीं इसके साथ ही यह काफी मददगार होता है। कंपनी ने स्कूटर को नया लुक देकर स्पोर्टस बाइक की फील दे रही है।

अब देखिए खासियत

Tricity 125 जैसा की नाम से पता चल रहा है वो कंपनी ने 125cc की सिंगल सिलिंडर युक्त लिक्विड कूल्ड इंजन का उपयोग किया है, जो 12.06 बीएचपी की पावर और 11.2 nm का टार्क जेनेरेट करता है। वहीं, बात करें Yamaha Tricity 155 की तो यह 155cc के साथ सिंगल सिलिंडर युक्त लिक्विड कूल इंजन के साथ आता है। यह मॉडल 14.88 बीएचपी की पावर के साथ है जो 14nm की टार्क के साथ आता है। बाइक के पिछले हिस्से में 14 इंच का एलॉय है वहीं, पिछले हिस्से में 13 इंच का एलॉय व्हील लगाया गया है। 

अब देख लीजिए कीमत

कंपनी ने 125cc वाले का दाम 4 लाख 95 हजार रखा है जो भारतीय रुपये के हिसाब से 3 लाख 10 हजार होता है। वहीं 155cc वाले बाइक की कीमत 5 लाख 56 हजार 500 है जो कि भारतीय रुपये के हिसाब से  3 लाख 54 हजार रुपये है। कंपनी ने फिलहाल इसे जापान में लांच किया है। वहीं, कंपनी ने ये नहीं बताया है कि वो भारतीय बाजार में कब लांच करेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates