– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : कुंभ वालों का काम आज चुटकियों में बनेगा, कर्क वाले जातकों को मिलेगी सफलता और समृद्धि, 10 मई 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

rashifal 2

Share this:

Rashifal 10 May 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 10 मई बुधवार है। आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल का विवरण।

10 मई 2023 यानी बुधवार का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), बैशाख। पंचमी तिथि 01:49 PM तक उपरांत षष्ठी। नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 04:12 PM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा। साध्य योग 06:17 PM तक, उसके बाद शुभ योग। करण तैतिल 01:49 PM तक, बाद गर 12:39 AM तक, बाद वणिज। मई 10 बुधवार को राहु 12:23 PM से 02:01 PM तक है। 09:48 PM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

10 मई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपको किसी खास व्यक्ति से कुछ प्रेरणा मिल सकती है। माता-पिता के साथ आप धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर बना रहेगा। आज आप बढ़िया खाने का लुत्फ उठायेंगे। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। आपका दोस्त आपको बिजनेस के कुछ नये आइडिया दे सकता है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। रिश्ते बेहतर होंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : शिक्षण से जुड़े जातकों की अच्छी प्रगति संभव है। रुचि के विषयों में आपका ज्ञान बढ़ेगा। आज छात्र शिक्षा क्षेत्र में चमकेंगे और नवीन तरीकों से समस्याओं को सुलझाने की अपनी विशेष प्रतिभा के लिए पहचान हासिल करेंगे। व्यवसाय क्षेत्र में, आप प्रशंसा प्राप्त करेंगे और अच्छा उत्थान या पदोन्नति भी प्राप्त कर सकते हैं। आपकी लोकप्रियता बहुत बढ़ जाएगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी, जबकि आपके खर्च घटेंगे। बचत आपके आत्मविश्वास-स्तर को बढ़ावा देगी। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक और सुखद रहेगा। आपका जीवनसाथी बहुत प्यार करने वाला और देखभाल करने वाला होगा।

मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आया है। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी विषय में आ रही प्रोब्लम आज दूर हो जायेगी। घर वालों के साथ गुड टाईम स्पेंड करेंगे, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। उनके साथ बाहर डीनर करने का प्लान बना सकते हैं। आपका कोई काम आज आसानी से पूरा हो सकता है। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में सब कुछ अच्छा रहेगा।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा) आप जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता एवं समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने वरिष्ठों से लाभ प्राप्त करेंगे और व्यावसायिक रूप से आपकी स्थिति और स्थिर हो सकती है। आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको कई अन्य स्रोतों से लाभ होगा। दूर की यात्रा फलदायी साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन  शांतिपूर्ण और आरामदायक रहेगा और सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्वक व्यवहार रखेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आपको सबके साथ अपने संबंध बेहतर बनाकर रखने चाहिए। दोस्तों के  साथ कुछ अनबन हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब के कई सुनहरे अवसर मिलने की संभावना है। आपको कोई भी अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। इस राशि के जिन लोगों की मोबाइल शॉप है, आज का दिन उनके लिए मुनाफा लेकर आया है। लेकिन ध्यान रहे आपको बेवजह की चीजों पर खर्च करने से बचना चाहिए। साथ ही वाहन चलाते समय अपने साथ जरूरी कागजाद रखना ना भूलें। मंदिर में एक मिट्टी का घड़ा दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :नए व्यवसाय के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाये। समय कमजोर चल रहा है। अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, परन्तु यह अल्पकालिक है। अतः स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को खराब न करें। पिता से संबंध यदि किसी भी कारण से बिगड़े हुए हों तो उसे सुधारें।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। कोई व्यक्ति आपके काम में अड़चन डाल सकता है। आज दूसरों से उलझने से ज्यादा अच्छा है कि आप अपने काम पर ध्यान दें। परिवार में भी आपको रिश्तों के बीच बेहतर तालमेल बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। गाय को हरी घास खिलाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) :  आज मिश्रित परिणाम के योग हैं, लेकिन वे आपके पक्ष में रहेंगे। अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो विशेषज्ञ से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। आप अपने दोस्तों की मदद से समस्याओं का हल पा सकते हैं। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं, उसका स्वास्थ्य अचानक चिंता का विषय बन सकता है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज बड़े-बुजुर्ग अपने दोस्तों से मिल सकते हैं। उनकी सेहत ठीक बनी रहेगी। एजेंट के रूप में काम कर रहे लोगों को आज लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। बच्चे घर के काम में आपका हाथ बटायेंगे। आपका कोई जरूरी काम आज बड़ी ही आसानी से और समय पर पूरा होगा, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अपनी ख़ुशियों को बांटकर आपको और भी अच्छा लगेगा। आज आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल हो सकते हैं। मंदिर में लौंग, इलायची चढ़ाएं, जीवन में लाभ के मौके मिलते रहेंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकतें हैं। यदि आप समय पर अवसर का  पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं, तो आपका व्यावसयिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है। मंदिर में कुछ दान करने से आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिल सकती है। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें अन्यथा कुछ लाभ हानि में परिवर्तित हो सकते हैं। आपको संपत्ति से जुड़े फैसले नहीं करने हैं, अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिये आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। लोगों को आपका काम पसंद आयेगा। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। इससे आपके संबंधों में मजबूती बरकरार रहेगी। आज किसी काम के लिए की गई मेहनत से आपके माता-पिता खुश दिखाई देंगे। माँ दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ायें, सभी कामों में सफलता मिलेगी।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। इसलिए, इस चरण में आपको अपने सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं या अपनी महत्वाकांक्षा का खुलासा या चर्चा नहीं करनी चाहिए। जहां तक संभव हो अपना समय किताबों की कंपनी में बिताएं। पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates