– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : हनुमान जी की पूजा- अर्चना से इन राशियों के जातकों को मिलेगा मनचाहा वरदान, 04 अप्रैल 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

horoscope today

Share this:

Rashifal 04 April 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 04 अप्रैल को मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में मनचाहा वरदान मिलता है। सभी राशि वालों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। कलयुग के देवता पूजा से बहुत ज्यादा और जल्दी प्रसन्न होते हैं। इससे आपका बिगड़ा हुआ काम भी बन जाएगा। अब पहले पंचांग फिर राशिफल विस्तार से।

04 अप्रैल  2023 यानी मंगलवार का पंचांग 

चैत्र शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), चैत्र। त्रयोदशी तिथि 08:05 AM तक उपरांत चतुर्दशी। नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 09:36 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी। वृद्धि योग 03:39 AM तक, उसके बाद ध्रुव योग। करण तैतिल 08:05 AM तक, बाद गर 08:46 PM तक, बाद वणिज। अप्रैल 04 मंगलवार को राहु 03:34 PM से 05:07 PM तक है। 04:05 PM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा |

विक्रम संवत – 2080, अनला, शक सम्वत – 1945, शोभकृत, पूर्णिमांत – चैत्र अमांत – चैत्र तिथि :  शुक्ल पक्ष त्रयोदशी : Apr 03 06:24 AM – Apr 04 08:05 AM। शुक्ल पक्ष चतुर्दशी : Apr 04 08:05 AM – Apr 05 09:19 AM। नक्षत्र :  पूर्व फाल्गुनी – Apr 03 07:24 AM – Apr 04 09:36 AM।  उत्तर फाल्गुनी – Apr 04 09:36 AM – Apr 05 11:23 AM।

04 अप्रैल 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज घर के परिजनों में प्रेम का भाव बना रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। नए इन्वेस्टमेंट के बारे में जानकारी जुटाएंगे। नए निवेश का विचार भी बनाएंगे। जरूरी काम आज ही निपटाएंगे। परिवार में एक-दूसरे के बीच तालमेल और एकजुटता दिखेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।आपको अपनी आंखों की देखभाल करने की आवश्यकता है।आपकी आँखों में परेशानी होने की संभावना हो सकती है। हनुमान जी की पूजा से मनचाहा फल मिलेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आप अपने परिवार और संतान के प्रति काफी विचार वादी बनेंगे और उनके भविष्य के बारे में सोचेंगे। धन का निवेश करने के बारे में भी काफी संजीदगी से विचार करेंगे। इनकम अच्छी रहेगी, जिससे आप कुछ पुराने कामों को पूरा कर पाएंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। शादीशुदा लोगों को आज अपने जीवनसाथी से अपने दिल की भावनाएं व्यक्त करने में और प्रेम जताने में सफलता मिलेगी। आपके पास पाचन संबंधित समस्याएं होंगी। अपने आहार और भोजन की आदतों पर ध्यान दें उचित उपचार लेना शीघ्र वसूली सुनिश्चित करेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें। सारी बाधाएं दूर होंगी।

मिथुन : ( क,  छ और घ Gemini Daily Horoscope) :  आज आपके काम बनते-बनते रुक जायेंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। हनुमान जी को जरूर याद करें। इससे आपको लाभ होगा। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होगे। लवमेटस के लिए दिन बेहतर रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। घर पर कपूर जलाए, नकारात्मकता दूर रहेगी।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आप की आमदनी में वृद्धि होगी लेकिन जितना तेजी से पैसा आयेगा। उतनी ही तेजी से खर्च भी होगा। आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और ऋण पर दिए गए पैसे भी आप जल्द ही वसूल कर पाएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिवार या सुसराल के सदस्यों के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती हैं। किसी भी मामले में रिस्क न लें। जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आप अपने खान-पान और वस्त्रों पर धन खर्च करेंगे तथा परिवार की जिम्मेदारियों को समझते हुए उन्हें निभाएंगे। शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने के योग बनेंगे लेकिन वह यात्रा अभी नहीं, कुछ समय बाद होगी। अभी केवल आप प्लानिंग करेंगे। सेहत कमजोर रहेगी, जिसकी वजह से आपके रोजमर्रा के काम अटक सकते हैं। काम के सिलसिले में बेहद लगन शील होना पड़ेगा, वर्ना दिक्कत आएगी। टैक्स चोरी करने की आदत से बचें।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को सहकर्मियों का फ़ोन पर भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपको बहार जाकर दूसरे लोगों से संपर्क करने से बचना चाहिए। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। सूर्य देव को जल अर्पित करें। हनुमान जी की पूजा करें। लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आप आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। बच्चे अच्छा महसूस करेंगे। अपने परिवार के लिए वक्त निकालने के कारण आप सबकी सराहना का हकदार हो सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य शुरु करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लिया हुआ कर्ज समय पर चुका पाएंगे। कुछ स्थितियां आपके फेवर में होंगी। बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं। आप अपने साथी के प्रति प्यार और स्नेह की गहरी भावनाओं को दिखाने और व्यक्त करने के लिए दिखाएंगे। इससे आप अपने साथी के साथ निकट संबंध विकसित कर सकेंगे।फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आप अपने प्रेम जीवन में भी आज काफी खुश नजर आएंगे क्योंकि आपका प्रिय आपके लिए कुछ खास करेगा। शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी के साथ प्रेम भरे पल बिताने के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जाने से बचना ही आपके लिए अच्छा होगा। बेवजह दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आप को नुकसान पहुंचा सकता है।  स्वास्थ्य अच्छी स्थिति में होगा आप मानसिक संतुष्टि के कारण शारीरिक फिटनेस का अच्छा स्तर बनाए रखने में सक्षम होंगे। अपने खान-पान पर ध्यान दें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को घर पर ही जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। जितना हो सके घर पर ही रहें। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठायेंगे। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। मिट्टी के बरतन में पक्षियों के लिए पानी रखें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आपके लिए समय अच्छा है। हालांकि आपको आज नई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है हर चुनौती से कुछ नया सीख कर आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। लंबी अवधि में भारी लाभ अर्जित करने के लिए में आप नए उद्यम में निवेश कर सकते हैं। धैर्य को बनाए रखें। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।  आप अपने व्यवहार में आक्रामक हो सकते हैं और अपने साथी के साथ शब्दों में कठोर हो सकते हैं। आपको खुशी बनाए रखने के लिए ऐसी आदतों से दूर रहना होगा। कोई पुराना कागज या फाइल आपको फायदा दे सकती है।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : अपनी सेहत का पूरी तरह से ध्यान रखें क्योंकि यह आपको परेशानी में डाल सकती है। मानसिक रूप से भी आप चिंता मग्न रहेंगे, जिससे आपके काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं लेकिन इनकम में ज्यादा कमी नहीं होगी, जिससे स्थिति आपके नियंत्रण में रहेंगी। परिवार का माहौल भी प्रेम पूर्ण रहेगा और परिवार वाले आप पर जान लुटाएंगे। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे दिन के लिए कोई भी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। काम के सिलसिले में आपको अधिक प्रयास करने होंगे।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :  आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन होने की संभावना है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। इससे आपको लाभ होगा। आज घर समय बिताने से मन खुश रहेगा। लवमेटस एक दुसरे से फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को अपना काम पूरा करने में थोडा वक्त लगेगा। सुबह उठाने के बाद धरती मां को छूकर प्रणाम करें। कलयुग के देवता हनुमान जी के भी आराधना करें। सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। 

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates