– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : सिंह राशि के लिए आज का दिन बुलंदियों पर पहुंचाने वाला होगा, मीन वालों के जीवन में होगा अच्छा बदलाव, जानें 25 अप्रैल 2023 का राशिफल और पंचांग 

rashifal 2

Share this:

Rashifal 18 April 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 25 अप्रैल को मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में मनचाहा वरदान मिलता है। सभी राशि वालों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। कलयुग के देवता पूजा से बहुत ज्यादा और जल्दी प्रसन्न होते हैं। इससे आपका बिगड़ा हुआ काम भी बन जाएगा। अब पहले पंचांग फिर राशिफल विस्तार से।

25 अप्रैल  2023 यानी मंगलवार का पंचांग 

बैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), बैशाख। पंचमी तिथि 09:40 AM तक उपरांत षष्ठी। नक्षत्र आद्रा 04:21 AM तक उपरांत पुनर्वसु।अतिगण्ड योग 07:44 AM तक, उसके बाद सुकर्मा योग।‌ करण बालव 09:40 AM तक, बाद कौलव 10:30 PM तक। इसके बाद तैतिल।

अप्रैल 25 मंगलवार को राहु 03:36 PM से 05:12 PM तक है। चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा

नक्षत्र : आद्रा – Apr 25 02:07 AM – Apr 26 04:21 AM। पुनर्वसु – Apr 26 04:21 AM – Apr 27 06:59 AM।

25 अप्रैल 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार के मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बच्चें भी आपके साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे। कई दिनों से रुका हुआ कोई घरेलू काम पूरा करने में सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में चल रही चिंताओं के कारण आपको बहुत कुछ सोच विचार करना होगा। कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेना पड़ेगा। मन में खुशी और प्रेम रहेगा।  प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और उल्टा सीधा भोजन करने से बचने की सलाह दी जाती है।

मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) :  मिथुन राशि वाले अपने निरंतर प्रयासों के साथ प्रयास करते रहें। सफलता निश्चित रूप से आपके पास आएगी। विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। धन संपत्ति को लेकर थोड़े सतर्क रहें। ध्यान रखें कि आपकी जिद से कोई काम नहीं बनने वाला। यदि शेयर बाज़ार में निवेश कर रहे हैं तो आर्थिक क्षेत्र के विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप किसी पुरानी बातों में उलझ सकते हैं, बेहतर रहेगा आप उसे इग्नोर करें। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों का काम परिवार के किसी सदस्य की मदद से पूरा होगा। बार-बार मेहनत करने के बाद भी सफलता पाने में आ रही बाधाएं आज समाप्त हो जायेंगी। आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपको बुलंदियों पर पहुंचाने वाला होगा। आपकी इनकम जबरदस्त तरीके से बढ़ेगी। आपके कुछ नये आईडिया भी आपके काम के मामले में आएंगे। आपकी इनकम आगे बढ़ने की ओर रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपको काम में आनंद आएगा। इससे अच्छी सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में भी आज का दिन कुछ अच्छा रहेगा।  मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :सेहत पर ध्यान दें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिजनों से मनमुटाव हो सकता है, परंतु यह परिस्थिति थोड़े समय के लिए ही रहेगी, बाद में सबकुछ ठीक हो जाएगा। आप एक प्रेरणादायक पुस्तक पढ़ने के लिए अपने खाली समय का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकते हैं। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। किसी अनचाहे स्त्रोत से पैसे आने की संभावना है। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिवार में किसी के साथ बहस हो सकती है। महिलाओं को कार्यों में आज बच्चें सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज अपने करियर को और बेहतर बनाने की योजना बनायेंगे। आज किसी बचपन के मित्र से फ़ोन पर बात होगी।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आप की सेहत को लेकर थोड़ा कमजोर रहेगा। आप अपने अंदर एक अजीब सी बेचैनी महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर चिंता मग्न हो सकते हैं। ससुराल से कोई बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन फिर भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी को प्रेम करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दूसरों के झगड़े में टांग अड़ाने से बचना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :कारोबार में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आप एक साहसी तथा अनुभवी व्यक्ति हैं। इसलिए घर परिवार के स्थितियों को अनुकूल बनाए रखने में सफल हो सकते हैं। भक्ति में मन लगा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा खर्चीला होगा। उम्मीद और सकरात्मकता रखने से आपका दिन अच्छा बितेगा। नयी तकनीक को अपनाने से आपके फायदा होगा। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। आज आप घर पर कुकिंग का आनंद उठाएंगे। बच्चें भी आपकी सहायता करेंगे। आज घर पर ही परिवार सहित डिनर करने का प्लान बनायेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखे। नियमित व्यायाम करने से चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी आपको कोई उपहार देने का वादा कर सकते है। 

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपनी संतान के बारे में सोचेंगे। उनके भविष्य की चिंता होगी। पढ़ाई में विघ्न आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपनी बात को कुछ अलग अंदाज में कहना बहुत बढ़िया रहेगा और आपका प्रिय खुश हो जाएगा। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग को खास तरीके से मार्केटिंग करना सफलता दिलाएगा।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :आज आपके निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों के बीच बहुत से झगड़ों और बहस बाज़ी के कारण आपके परिवार में तनाव रहेगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे। हनुमान जी को फूल अर्पित करें, सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates