– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : इन राशियों के जातकों की चमकेगी आज किस्मत, इन्हें रहना होगा सावधान ; जानें 27 जून 2023 का राशिफल

rashifal

Share this:

Rashifal 27 जून 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 27 जून को मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में मनचाहा वरदान मिलता है। सभी राशि वालों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। कलयुग के देवता पूजा से बहुत ज्यादा और जल्दी प्रसन्न होते हैं। इससे आपका बिगड़ा हुआ काम भी बन जाएगा। अब पहले पंचांग फिर राशिफल विस्तार से।

27 जून  2023 यानी मंगलवार का पंचांग 

आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), आषाढ़। नवमी तिथि 03:05 AM तक उपरांत दशमी। नक्षत्र हस्त 02:43 PM तक उपरांत चित्रा। वरीयान योग 06:23 AM तक, उसके बाद परिघ योग। करण बालव 02:40 PM तक, बाद कौलव 03:05 AM तक, बाद तैतिल। 27 जून मंगलवार को राहु 03:51 PM से 05:31 PM तक है। 03:28 AM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

27 जून 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप उन चीज़ों को महत्व दें, जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आज आपको अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें किसी अच्छे कस्टमर से बड़ा फायदा होने वाला है। संतान  की बड़ी सफलता से आपको खुशी मिलने वाली है। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो अपना फेवरेट परफ्यूम लगाकर जाए फायदा ज़रूर मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करना न भूलें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आप में से कुछ की रचनात्मकता चरम पर होगी, लेकिन वित्तीय दबाव हो सकता है। धन संबंधी मामलों को समझदारी से निपटाया जाना चाहिए। व्यावसायिक संदर्भ में आप अपने लाभ के लिए संपत्ति का उपयोग किसी रचनात्मक कार्य के लिए कर सकते हैं। आप विचारों को विकसित करने के लिए अवसरों की खोज में समय और ऊर्जा का निवेश कर सकते हैं। परिवार के साथ बहुप्रतीक्षित यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। हालांकि सामाजिक परिदृश्य पर आपकी बहुत मांग होगी।  

मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज का दिन हर्षो-उल्लास से भरा रहने वाला है। आज आपको खूब सारी पहचान मिलने वाली है। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी अच्छी संप्रेषण कला की वजह से है। आप सफलता पाने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखें।इससे लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन भाग-दौड़ वाला हो सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे और आपका उत्साह आपको साहस एवं बल प्रदान करेगा। जिसके फलस्वरूप आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। आप अपने साथियों को फायदा पहुंचाने और उन्हें प्रभावित करने के अवसरों का पूर्ण लाभ उठाएंगे। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। नए संपर्क बनेंगे और आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहो में भी शामिल होंगे। यात्रा फलदायी साबित होगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ गुणवत्ता समय का आनंद लेंगे।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं, जिसके बारे में आज आपको जीवनसाथी से अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट रूप से बता देना सही रहेगा। आज दिन का अंतिम हिस्सा किसी रचनात्मक कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज किसी अच्छे कॉलेज में एडमीशन मिल जाएगा। अगर किसी फ्रैंड से अनबन चल रही है, तो आप उससे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते है। कुछ पुरानी यादें ताज़ा होंगी । 

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज आप में से कुछ के जीवन में अप्रत्याशित रूप से कुछ घटित हो सकता हैं। विदेशी संपर्क वाले लोग व्यावसायिक गतिविधि में उतार-चढ़ाव अनुभव कर सकते हैं। यदि आप प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी तलाश कर रहे हैं। तो कड़ी मेहनत कीजिए क्योंकि सफलता आपसे बस कुछ ही दूर है। सरकारी अड़चनो के कारण आपके कुछ पूर्वनियोजित कार्य स्थगित हो सकते हैं। भागेदारी में गलतफहमी के चलते वाद-विवाद हो सकता है. आय यथावत रहेगी। धन में वृद्धि के अवसर के रूप में आप में से कुछ नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी समारोह में आज खुद को अकेला महसूस करेंगे। इससे निजात पाने के लिए सकारात्मक सोच का सहारा लें और लोगों से बेझिझक बात करें। जो आपको अकेलेपन से दूर रखने में मदद करेगा। आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। दोस्तों की मदद से आर्थिक समस्यायें हल हो जाएंगी। आज आप जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने के बजाय उन्हें विनम्रता से समझाएं । व्यापार में धीमी प्रगति आपको हल्का सा मानसिक तनाव दे सकती है। माता-पिता का आर्शीवाद लेने से सभी दिक्कतें दूर हो जायेंगी ।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आय अच्छी रहेगी, किन्तु बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना श्रेयकर रहेगा। आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अथक परिश्रम के उपरांत आप स्थितियों पर काबू पा सकेंगे। भावनाओं को अपने निर्णयों को निर्धारित न करने दें, निष्पक्षता बनाये रखें। व्यावसायिक एवं आर्थिक संदर्भ में यात्रा आपको नवीन अवसर प्रदान कर सकती है। आज आप किसी पुराने परिचित से अचानक ही मिल सकते हैं। परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने से कायाकल्प होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आज का दिन फायदा देने वाला है। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभप्रद होगा।आज अपनों के साथ आपको सहयोगात्मक रूख अपनाना होगा वरना किसी बात से रिश्तों में बेवजह खटास आ सकती है। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन निजी काम से यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से बढ़त दिलाएगी। बिजनेसमैन किसी डील के लिए जा रहे हैं, तो आज अपनी लक्की कार से जाएं आपको फायदा मिलना तय है।

मकर : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं। नए क्षेत्र में उद्यम करते समय अथवा नए सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए अपने शब्दों एवं विचारों का चयन खूब सोच-समझ कर कीजिये। आप सामूहिक चर्चाओं, बैठकों, सम्मेलनों में भाग लेंगे और आसानी से अपने विचार बिंदु को व्यक्त कर पाएंगे। पारिवारिक परिवेश में काफी समय से लंबित कार्य आज पूरे किए जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी। एकल किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके साथ उनका बौद्धिक तारतम्य मिल सकता है।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन कुछ मिला-जुला रहने वाला है। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। जो काम करना है या जो जिम्मेदारी आपको मिली है, उसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लें। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम मिल सकता है। आज आपकी रुचि नई चीजों के बारे में कलेक्शन कलेक्ट करने में अधिक रहेगी। अचानक कहीं से धनलाभ मिलेगा। ऑफिस में कुछ नया भी हो सकता है। आज आपका कैबिन किसी और जगह शिफ्ट किया जा सकता है।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहजनक नही है। आज कार्यों में देरी और बाधाएं प्रबल होंगी। हालांकि पारिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। अपने विचारों और कार्यों को फिर से व्यवस्थित करने पर ध्यान दें, क्योंकि आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों से बचाव रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates