– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : कर्क राशि वालों की महत्वकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी, मेष वाले उत्साह से रहेंगे लबरेज; 12 जून 2023 का राशिफल और पंचांग भी पढ़ें 

rashifal

Share this:

Rashifal 12 June 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 12 जून को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

12 जून 2023 यानी सोमवार का पंचांग

आषाढ़ कृष्ण पक्ष नवमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), ज्येष्ठ । नवमी तिथि 10:35 AM तक उपरांत दशमी।नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 01:49 PM तक उपरांत रेवती। आयुष्मान योग 07:52 AM तक, उसके बाद सौभाग्य योग। करण गर 10:35 AM तक, बाद वणिज 09:59 PM तक, बाद विष्टि। 12 जून 12 सोमवार को राहु 07:25 AM से 09:05 AM तक है। चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा।

12 जून 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope): आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने सभी काम मेहनत से करेंगे। आपकी मेहनत रंग लायेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान कर सकते हैं। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को किसी दूसरे व्यक्ति से फायदा हो सकता है। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। उनके साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। सूर्यदेव को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus Daily Horoscope) : कार्यस्थल पर अचानक बदलाव होगा और ये बदलाव आपके पक्ष में होगा। आपका संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। आप व्यस्त रहेंगे और गतिशील परियोजनाओं को पूरा करेंगे। अथक प्रयास से एक नई शुरुआत करेंगे। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो प्रयास जारी रखें और सफलता आपको जरूर मिलेगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत और सुरक्षित होंगे और कोई पुराना ऋण भी चुका सकते हैं।

मिथुन : ( क,  छ, घ Gemini Daily Horoscope) :आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायेदेमंद हो सकता है। कोई जानकार अपना काम जल्दी पूरा करवाने के लिये आपसे मदद मांग सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिये नए रास्ते खुलेंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। मंदिर में तिल दान करें, आपके धन में वृद्धि होगी।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : बढ़ती महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। प्रमोशन होने के योग हैं। यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। वरिष्ठों से आपको सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे और आप संपत्ति या वाहन में भी निवेश कर सकते हैं। भविष्य में सुविचारित निर्णय लाभकारी होंगे। आप किसी धार्मिक या पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आपको अपने काम में जीवनसाथी का पूरी मदद मिलेगी।  आप कोई नया रोजगार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं । जीवनसाथी  से आपकी आर्थिक मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। आज के दिन किसी दूसरे के काम में पड़ने से आपको बचना चाहिए। काम करने के बाद भी आपको बुराई सुनने को मिल सकती है। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। चिड़ियों को बाजरा खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : व्यय बहुत अधिक हो सकता है अतः खर्चों पर नियंत्रण रखें। भाग्य पक्ष कमज़ोर है, अतः नए कार्यों में हाथ ना डालें और नए निवेश या आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल और सफलता सूचक है। नौकरी प्राप्त करने के लिए किये गए प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक जीवन से सम्बंधित सुख के लिए यह दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी से परिस्थितिवश कुछ दूरी संभव है। 

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ हो सकता है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका काम सफल होगा। इस बीच आपके जीवनसाथी को भी तरक्की का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। ऑफिस में आप सभी काम समय से पूरे कर लेंगे। आपकी मेहनत पर बॉस  चीज़ गिफ्ट दे सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। 

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहेगा । किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा। यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगे। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा और भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं। अगर आप बहुत दिनों से घर का कोई जरूरी काम पूरा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज वो काम पूरा हो सकता है। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा। आज आपको किसी कम्पटेटिव एग्जाम से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आज आपके सामने आय के नए स्रोत आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आपके लिए अनावश्यक क्रोध से बचना श्रेयकर रहेगा। हालांकि आर्थिक तनाव रहेगा परन्तु क्रोध से वह समाप्त नहीं होगा बल्कि उसका समाधान निकालना और अधिक कठिन हो जायेगा। सुदूर यात्रा का योग बहुत प्रबल है जिसमे खट्टे-मीठे दोनों तरह के अनुभव होंगे। संतान की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है अतः अत्यधिक सावधानी बरतें। किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं जिसका परिणाम आगे चलकर अच्छा नहीं होगा।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज कारोबार में अचानक से आपको फायदा होगा। ऑफिस में आप सबकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। आज आपके मन में पैसे कमाने के नए विचार आयेंगे। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे हो जायेंगे।  आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। अपने विचार दूसरों के सामने रखने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। स्टूडेंट्स को टीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। गाय को रोटी खिलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :  किसी खोई हुई वस्तु के मिलने से ख़ुशी होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय थोड़ा कमज़ोर है, सफल होने के लिए अधिक और कठिन परिश्रम करें। रिश्तेदारों की तरफ से भी कोई दुखद समाचार का योग है। गलत लोगों की संगत के कारण कुछ गलत कर्मों की ओर रुझान बढ़ेगा ऐसे में क्या करना चाहिए यह निर्णय आप स्वयं लें। किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा निर्णय ना लें जिसके कारण आपको शर्मिंदा होना पड़े।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates