– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : कैसा रहेगा आज का दिन, मेष से मीन राशि तक के जातक जानें अपना भविष्य ;  30 जून 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

Rashifal 3

Share this:

Rashifal 30 June 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 30 जून को शुक्रवार है। आज का दिन मां संतोषी और राहु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

30 जून 2023 शुक्रवार का पंचांग : आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वादशी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), आषाढ़ ।द्वादशी तिथि 01:17 AM तक उपरांत त्रयोदशी। नक्षत्र विशाखा 04:10 PM तक उपरांत अनुराधा। साध्य योग 01:32 AM तक, उसके बाद शुभ योग। करण बव 02:05 PM तक, बाद बालव 01:17 AM तक, बाद कौलव। 30 जून शुक्रवार को राहु 10:49 AM से 12:30 PM तक है। 10:19 AM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

30 जून 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरूरी काम आज टाइम से पूरा हो जाएगा। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने में संकोच न करें। सबकी दुवाओं का असर सुखद परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं, आज उन्हें काफी धनलाभ होगा, आप माला-माल हो जाएंगे। छात्रों को आज पढ़ाई में मन लगेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। शारीरिक दृष्टि से सेहत आज फिट रहेगी। बाहरी चीज़ों को खाने से बचें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आपको अपने शब्दों के चयन के प्रति अति सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। पारिवारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में मनमुटाव हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य गंभीर चिंता का कारण बन सकता है। वित्तीय मामलों में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप करीबी रिश्तेदारों के साथ विवादों में भाग सकते हैं और आपके दुश्मन भी आपको कुछ परेशानियां दे सकते हैं। नया उद्यम शुरू करने या अटकलों के लिए समय अच्छा नहीं है। नुकसान होने की संभावना है।

मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे। पढ़ाई में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के बच्चे स्कूल में अच्छी परफॉरमेंस के लिए सम्मानित होंगे। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, लेकिन संतान आपकी दी गई जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करेगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा मीठा पकवान खाने से परहेज करें।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : स्वास्थ्य-मामलों को छोड़कर, आज का दिन भाग्यशाली है।आपकी मां और आपके बच्चों का स्वास्थ्य भी आपको कुछ परेशान कर सकता है। आज जीवनसाथी कुछ खर्चीला बन सकता है। कुछ शत्रु आज हावी हो सकते हैं। ये सभी आपको चिंतित कर सकता है। आपको सचेत रहना चाहिए और खुद को शांत बनाए रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सुधार संभव है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के नए स्रोत विकसित हो सकतें हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इस बात का जरूर ध्यान रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है। आत्म विश्वास का आनंद लें। संचार से जुड़ी किसी नई तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। माता के आर्शीवाद से सब कुछ अच्छा होगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। धन संबंधित मामलों में आपने यदि लापरवाही की, तो यह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकती है।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उन्हें विरोधी नहीं बनाना चाहिए। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है, जो आपको तनाव में रख सकती है। पारिवारिक जीवन में आप सदस्यों के प्रति झगड़ालू और जिद्दी हो सकते हैं। आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो आपको चिकित्सकीय/नेत्र संबंधी सलाह लेनी चाहिए।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज का दिन का सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा फैसला आपको करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। सब आपकी समझदारी से काफी प्रभावित होंगे। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारो तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। परिवार में कई दिनों से चल रही समस्याएं आज सुलझ जाएंगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी वृद्ध आश्रम में चने की दाल दान करें, मानसिक सुख प्राप्त होगा।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : यह आपकी सोच को कुछ भ्रमित कर देगा और आप अनिश्चित, स्वच्छंद और जिद्दी हो सकते हैं।आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं, जिससे आप दुखी महसूस कर सकते हैं। आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहने वाला है और आप जिम्मेदारी से आगे बढ़ेंगे। मेहमानों की आवक बनी रहेगी। व्यवहार में आप सहजता दिखाएं। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में उतार-चढा़व की स्थिति बनी रहेगी। आज आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर कर लें। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरूर होगा। स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) :  आप अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे जो सकारात्मक विकास को जन्म देगा। आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल होंगे और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी स्थिति को बढ़ाना चाहते हैं तो अपना ध्यान और समर्पण न खोएं। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी।अभी तक आपने जीवन के हर संभव क्षेत्र में जो भी करने की सोच रहे हैं थे आज वो पूरा हो जाएगा।  आपको धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है। कामकाज में आज नए तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें सुयोग्य विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज किसी को उधार देने से बचें। ब्राह्मण को अनाज दान में दें, परिवार में खुशियां आएंगी।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रम की स्थिति में होंगे और यह स्थिति आपको समय पर काम पूरा करने से रोक देगी। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। उत्तरार्ध में हालात सुधरेंगे और कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। आप अपने भाईयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन और मदद से प्रगति करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि बढ़ेगी।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates