– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य,  08 फरवरी 2024 का राशिफल और पंचांग जानें 

IMG 20240206 WA0002

Share this:

Rashifal 08 फरवरी 2024 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 08 फरवरी 2024 को गुरुवार है। आज का मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

08 फरवरी 2024 यानी गुरुवार का पंचांग 

माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), पौष। त्रयोदशी तिथि 11:17 AM तक उपरांत चतुर्दशी। नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 02:14 AM तक उपरांत श्रवण। सिद्धि योग 11:09 PM तक, उसके बाद व्यातीपात योग। करण वणिज 11:17 AM तक, बाद विष्टि 09:43 PM तक, बाद शकुनि। 08 फरवरी गुरुवार को राहु 02:04 PM से 03:27 PM तक है। 10:04 AM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

08 फरवरी 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। दिन आपका आनंददायक साबित हो सकता है। कार्य क्षेत्र में बड़ी तरक्की आपको देखने को मिल सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज टूट चुके संबंधों को दोबारा से जोड़ने का दिन है। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। आपकी सोच में साकारात्मकता आपको बहुत आगे ले जायेगी। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। इस राशि के जो जातक नौकरी चेंज करना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है। आज आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं।

♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज आपका दिन ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज बड़ो से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरुरत है। अपने आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रयोग करेंगे। कोई भी नया बिजनेस शुरू करने से पहले अनुभवी लोगो से सलाह जरूर लें। संयम व धैर्य के साथ अपने काम पर ध्यान लगायें तो आपके लिए अच्छा होगा। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज टूट चुके संबंधों को दोबारा से जोड़ने का दिन है। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। आपकी सोच में साकारात्मकता आपको बहुत आगे ले जायेगी। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। इस राशि के जो जातक नौकरी चेंज करना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है। आज आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। 

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आप का दिन बेहतरीन रहने वाला है। पहले से बनाई गई योजनाओं को अमली-जामा पहनाने के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी सामजिक संगठन या किसी एनजीओ से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। जिन कन्याओं के विवाह के लिये वर की तलाश की जा रही है, उनका रिश्ता किसी अच्छे परिवार में हो सकता है। धन-संबंधी दिक्कतों का आज समाधान निकलेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने के योग बन रहा है। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके निवेश करने के लिए रहेगा। यदि आज आपने किसी कार्य में निवेश करने का मन बनाया है, तो वह आपको उत्तम फल देगा। आज आप अपने भविष्य की योजनाओं के लिए भी कुछ निवेश करेंगे। जीवन साथी के साथ आज यदि कोई तनाव चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप किसी जमीन जायदाद में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपको लाभ ही देगा। यदि आज आप अपने रोजगार में बदलाव की सोच रहे हैं, तो वह कतई ना करें, नहीं तो उसमें आप को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :आज आप धार्मिक कार्यो में शामिल हो सकते हैं। सह कर्मचारियों के साथ आप कोई बड़ा कार्य कर सकते है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास जारी रखेंगे। नए लोगों से संपर्क लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। कार्यकुशलता का विकास होगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) :आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आपके रचनाओं की हर तरफ तारीफ की जायेगी। जो लोग फिल्म या डायरेक्शन की लाईन में स्ट्रगल कर रहे हैं उनके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। आज आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बहुत दिनों से रिश्तो में आ रही कड़वाहट दूर होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। 

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज नौकरी में अपने किसी सहयोगी से परेशान हो सकते हैं, जिसके कारण आप का मन कार्य करने में नहीं लगेगा, लेकिन सायंकाल के समय सब कुछ ठीक हो जाएगा। यदि आज पिताजी को कोई रोग परेशान कर रहा है, तो आज उसके कष्टों में कमी आएगी। यदि आपका लंबे समय से रुक हुआ धन आपको प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह भी आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिससे मन में प्रसन्नता होगी। 

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज अगर किसी से प्यार का इजहार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। इन पर तुरंत कोई कदम भी उठा सकते हैं। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या की वजह से आपका जीवनसाथी खुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जो व्यापारी काम-काज को लेकर अधिक निवेश करने की सोच रहें है, तो आज इससे बचना चाहिए। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रखें जो आपके लिए कारगर साबित होगा। इस राशि के इंजीनियर के लिये दिन आर्थिक रुप से बेहतर रहेगा। ऑफिस में आज सीनियर्स से आपको वाहवाही मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। आज पार्टनर से गिफ्ट मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को भी शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मिठास आयेगी। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल परिस्थितियां लेकर आएगा। क्रोध भी अधिक रहेगा। यदि आज किसी से वाद-विवाद होगा, तो आप अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं बना पाएंगे। किसी गलतफहमी के कारण आपका मनमुटाव हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप अकेले में कुछ समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक बिजनेस के लिए आज आपको अपने भाई के साथ में सहयोग की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति बिगड़ने से आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates