– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, इन राशि के जातकों पर रहेगी ईश्वर की कृपा, 20 अप्रैल 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

IMG 20230415 WA0007 1

Share this:

Rashifal 20 April 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 20 अप्रैल को गुरुवार है। आज का मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

20 अप्रैल 2023 गुरुवार का पंचांग : बैशाख कृष्ण पक्ष अमावस्या, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), चैत्र। अमावस्या तिथि 09:42 AM तक उपरांत प्रतिपदा। नक्षत्र अश्विनी 11:10 PM तक उपरांत भरणी | विष्कुम्भ योग 01:00 PM तक, उसके बाद प्रीति योग। करण नाग 09:42 AM तक, बाद किस्तुघन 09:01 PM तक, बाद बव। अप्रैल 20 गुरुवार को राहु 02:01 PM से 03:36 PM तक है।  चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा।

20 अप्रैल 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। कामकाज का तनाव आज कुछ कम हो सकता है। आज माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी का सहयोग पाने के लिए आपको अपने संबंध मधुर रखने होंगे। आत्मविश्वास के साथ कार्य करें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन वह आपकी शांति को भंग कर देगी। व्यवहार में बदलाव से आप परेशान रहेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार वालों के सहयोग में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी कुछ कठिन चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन : ( क, छ और  घ Gemini Daily Horoscope) :  आज आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रहेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। आपको अपने गुस्से पर संयम रखने की जरुरत है, अन्यथा कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आज आपको कामकाज की व्यस्तता में खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पडेगा। आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जरूरतमंद की

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आपका झगड़ालू स्वभाव आपके शत्रुओं की लिस्ट लंबी कर सकता है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। शिक्षा के क्षेत्र मे आधुनिक तरीके सफलता देंगे। पारिवरिक और आर्थिक स्थिति में आंशिक रूप से सुधार होगा। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है उनको अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपके कई काम बनेंगे और व्यापार के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। विदेशी संपर्कों का भी आपको लाभ होगा। शादीशुदा जीवन कुछ तनावपूर्ण स्थितियों से गुजरेगा। आपके जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन में समस्याएं बढ़ेंगी। सेहत मजबूत रहेगी, जिससे कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। परिवार का माहौल सुख शांतिपूर्ण रहेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। किसी जरुरी काम थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेटस के लिए दिन फेवरेबल है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने की संभावना है। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। व्यापारियों का दिन फायदेमंद रहेगा। अगर आप सरकार के नियमों का पालन करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए, इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने आप पर ध्यान देंगे और खुद को नए संसाधनों का प्रयोग कर बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। कोई नया मोबाइल खरीदने की इच्छा मन में जाग सकती है। दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप फोन पर काफी बिजी रहने वाले हैं। यात्राओं पर जाने का विचार मन से निकाल देना ही बेहतर होगा। दोस्तों से झगड़ा हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। विवादास्पद मुद्दों से आपको दूरी बनाए रखनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और आप कई महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। सिरदर्द और माइग्रेन आपको परेशान कर सकता है। आपको अपने खर्च को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। आपके प्रेम सम्बन्ध का आपके जीवनसाथी को पता चल सकता है। आज आप महत्वपूर्ण मामलों से जुड़ा न तो कोई अंतिम निर्णय करें न जल्दबाजी में कोई निर्णय करें। किसी अनुभवी या जानकार व्यक्ति से परामर्श करें।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) :  आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा।भविष्य की किसी लंबी योजना पर विचार विमर्श करेंगे और कहीं दूर जाने की यात्रा की प्लानिंग भी कर सकते हैं। इनकम कम होगी लेकिन खर्चे बहुत ज्यादा हो सकते हैं। सेहत भी कमजोर रहेगी और मानसिक तनाव भी आप पर हावी रहेगा, इसलिए आज का दिन थोड़ा ध्यान देने के लिए आवश्यक है। नौकरी के सिलसिले में ज्यादा ध्यान देकर काम करना जरूरी होगा।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा। इस राशि के नवविवाहित जातकों का दिन खुशियों भरा रहेगा। पारिवारिक चीज़ों को आप अच्छे से संभाल लेंगे। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज फायदा होगा। लवमेटस एक दुसरे के प्रति विश्वास बनायें रखे, रिश्तें अच्छे बने रहेंगे। करियर में आपको सफलता मिलेगी। विरोधियों से आपको थोड़ा बचकर रहना चाहिए । दुर्गा चालीसा का पाठ करें, कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होगी। 

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates