– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, इन राशि के जातकों को आज मिलेगा शुभ समाचार, 07 अप्रैल 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

IMG 20230407 043951

Share this:

Rashifal 07 April 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 7 अप्रैल को शुक्रवार है। आज का दिन मां संतोषी और राहु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

07 अप्रैल 2023 शुक्रवार का पंचांग : बैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), चैत्र | प्रतिपदा तिथि 10:21 AM तक उपरांत द्वितीया | नक्षत्र चित्रा 01:33 PM तक उपरांत स्वाति | हर्षण योग 01:25 AM तक, उसके बाद वज्र योग | करण कौलव 10:21 AM तक, बाद तैतिल 10:19 PM तक, बाद गर | अप्रैल 07 शुक्रवार को राहु 10:56 AM से 12:29 PM तक है | चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा |

07 अप्रैल 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपको प्रेम संबंध में खुशहाली हो सकती है या किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त करेगा। अध्ययन में मन लगेगा। धनार्जन सहज होगा। यह एक उत्कृष्ट दिन है। सम्मान में इजाफा होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। लेकिन शाम को कुछ निकटजनों से थोड़ी निराशा होगी। आपको मेहनत ज्यादा करनी होगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दोपहर तक स्थितियां थोड़ी खराब कही जा सकती हैं लेकिन उसके बाद सब कुछ अच्छा होगा। प्रेम जीवन भी बढ़िया रहेगा और आपके शादीशुदा जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आपकी समझ मिलेगी। व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के मामले में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।आपकी सेहत बढ़िया रहेगी और मन में अच्छे और नए विचार आएंगे।

मिथुन : ( क,  छ और घ Gemini Daily Horoscope) :  आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। आज आप कोई बिजनेस करने का मन बनायेंगे। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आप बिजनेस के सिलसिले में किसी मित्र से फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को और मेहनत करने की जरुरत है। लवमेटस के रिश्तों में चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी। माता दुर्गा की धूप-दीप से पूजा करें, सभी समस्यायों का समाधान होगा।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपके कार्यस्थल पर काफी अधिक कार्य का दबाव आप लोगों को काफी तनाव दे सकता है। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा और आप प्रभावशाली लोगों के साथ कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित करेंगे। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चीजें रोमांचक रहेंगी। आज आपका खर्च ज्यादा रहेगा, लेकिन आप चाह कर भी उसे टाल नहीं सकेंगे। नौकरी में आपको आज अच्छी सफलता मिलेगी।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। परिवार को समय दें और उसके साथ वक्त बिताना आपको अच्छा लगेगा। नौकरी में आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। आज आपकी प्रशंसा होगी और आपका बॉस भी आपसे खुश होगा। व्यापार के मामले में आज का दिन अधिक खर्चे वाला है। धन के निवेश से बचना चाहिए। सेहत पर ध्यान दें।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  आज अधिकारियों से खास मामलों पर फ़ोन पर बातचीत होगी। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आज अचानक धन लाभ होने का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। ऑफिस के किसी काम में फ़ोन से सहकर्मियों से मदद मिलेगी। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, लाभ के कई मौके मिलेंगे।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज किसी को उपहार देना चाहते हैं तो मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी। आज विद्यार्थियों को सामान्य सफलता के लिए भी थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। व्यावसायिक और वित्तीय प्रयासों से आपको लाभ मिलेगा। पुराने निवेशों से भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आप को सलाह दी जाती है कि आप काफी जटिल काम करने से बचें। आज आपका स्वास्थ्य दिन भर अच्छा बना रहेगा। आपमें प्रसन्नता और फुर्ती रहेगी।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर आप अंदर से डरे हुए रहेंगे या किसी बात का भय आपको परेशान करेगा। काम के सिलसिले में नतीजे अच्छे मिलेंगे लेकिन नौकरी बदलने के बारे में भी सफलता मिल सकती है। व्यापार बहुत फायदेमंद रहेगा। आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर परिवार के लोगों से बातचीत करने से कोई नई बात सामने आएगी, जिसका आपको फायदा होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है । परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। किसी दोस्तों के साथ फ़ोन पर लम्बी बात होगी। आज आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी । कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और आप कई महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। सिरदर्द और माइग्रेन आपको परेशान कर सकता है। आपको अपने खर्च को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। आपके प्रेम सम्बन्ध का आपके जीवनसाथी को पता चल सकता है। आज आप महत्वपूर्ण मामलों से जुड़ा न तो कोई अंतिम निर्णय करें न जल्दबाजी में कोई निर्णय करें। किसी अनुभवी या जानकार व्यक्ति से परामर्श करें।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : 

 आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा।भविष्य की किसी लंबी योजना पर विचार विमर्श करेंगे और कहीं दूर जाने की यात्रा की प्लानिंग भी कर सकते हैं। इनकम कम होगी लेकिन खर्चे बहुत ज्यादा हो सकते हैं। सेहत भी कमजोर रहेगी और मानसिक तनाव भी आप पर हावी रहेगा, इसलिए आज का दिन थोड़ा ध्यान देने के लिए आवश्यक है। नौकरी के सिलसिले में ज्यादा ध्यान देकर काम करना जरूरी होगा।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा। इस राशि के नवविवाहित जातकों का दिन खुशियों भरा रहेगा। पारिवारिक चीज़ों को आप अच्छे से संभाल लेंगे। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज फायदा होगा। लवमेटस एक दुसरे के प्रति विश्वास बनायें रखे, रिश्तें अच्छे बने रहेंगे। करियर में आपको सफलता मिलेगी। विरोधियों से आपको थोड़ा बचकर रहना चाहिए । दुर्गा चालीसा का पाठ करें, कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होगी। 

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates