– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : मीन राशि वालों को आज मिलेंगे धन लाभ के कई मौके, मेष वालों पर नकारात्मक सोच हो सकती है हावी, 30 अप्रैल 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

rashifal 2

Share this:

Rashifal 30 April 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 30 अप्रैल को रविवार  है। आज का दिन आदि देव सूर्य को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

30 अप्रैल 2023 यानी रविवार का पंचांग

बैशाख शुक्ल पक्ष दशमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), बैशाख। दशमी तिथि 08:29 PM तक उपरांत एकादशी। नक्षत्र मघा 03:30 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी। वृद्धि योग 11:16 AM तक, उसके बाद ध्रुव योग। करण तैतिल 07:28 AM तक, बाद गर 08:29 PM तक, बाद वणिज। अप्रैल 30 रविवार को राहु 05:13 PM से 06:50 PM तक है। चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा।

30 अप्रैल 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपके मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। अचानक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। आपके किसी अपने को आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी। आपको आगे बढ़कर उसकी मदद करनी चाहिए। इससे न सिर्फ आपको अच्‍छा लगेगा, बल्कि किसी और का भी भला होगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए आपको जबरदस्त ऊर्जा के साथ मेहनत करनी होगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार पर जान छिड़केंगे और परिवार की जरूरतों को समझते हुए आज अपना सारा दिन उन्हीं के नाम कर देंगे। इससे आपका पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें आज कुछ अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी और आप अपने अंदर एक अलग सी स्फूर्ति महसूस करेंगे।

मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आप घर पर ही ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। दिनभर के काम से आपको शाम को थकान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। अविवाहितों को विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आयेगा।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : धन लाभ के योग बन रहे हैं। ससुराल से किसी की मुलाकात आपको प्रसन्न कर देगी। आज आपको वाहन भी सावधानी से चलाने की जरूरत है। एक वित्तीय लेन-देन आपके पक्ष में होगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ नई पहल भी आप कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य चिंता का कारण बन सकता है। 

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।आप अपने जरूरी कामों को निपटाना पसंद करेंगे, जिससे आपको मदद मिलेगी। कहीं से धन की आवक होगी। खर्चों में निरंतरता अभी बनी रहेगी जिसकी वजह से आप थोड़े चिंतित जरूर रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आपको परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। उनकी सलाह से काम करना आपके लिए फलदायक रहेगा।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है । परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। किसी दोस्तों के साथ फ़ोन पर लम्बी बात होगी। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आपके आत्मविश्वास में तेजी से कमी आ सकती है। विवाद को लेकर आपको सचेत रहना पड़ सकता है। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए साधारण रह सकता है। आपके सहयोगी आपको अन्य दिनों की तुलना में अधिक समझने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आप आज के दिन को अच्छा बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। परिवार और काम के बीच तालमेल बिठा लेंगे, इससे दोनों ही जगह अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन में आपको अपने परिजनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन परिवार में बुजुर्गों अथवा किसी छोटे बच्चे की तबीयत बिगड़ सकती है। थोड़ा ध्यान रखें।  आपकी सेहत मजबूत रहेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  अधिकारियों से खास मामलों पर फ़ोन पर बातचीत होगी। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। अचानक धन लाभ होने का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। ऑफिस के किसी काम में फ़ोन से सहकर्मियों से मदद मिलेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज कोई रुका हुआ पैसा वापस मिलने में देरी हो सकती है। जल्दबाज़ी में प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई डील ना करें। आज आपके पहले किये गये प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को थोडी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। साझेदारी में किए गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की ज़िम्मेदारियों आपके कंधों पर आ सकती है।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आप आज के दिन अपने जीवनसाथी और दांपत्य जीवन पर पूरा ध्यान देंगे। उनकी समस्याओं को सुनेंगे और आपसी बातचीत से किसी भी समस्या का समाधान निकालेंगे। इससे आप का रिश्ता खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय प्यारी मीठी बातें करेगा। परिवार में सुख रहेगा। लोग एक दूसरे से प्यार करेंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। अधिक प्रयास का सुखद नतीजा मिलेगा। आपका कोई सहायक कर्मचारी आपके बहुत काम आ सकता है।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके काम समय से पुरे हो जायेंगे। आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। बच्चे कुछ खाने की फरमाइश करेंगे।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates