– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें किस राशि के जातक को आज होगा फायदा और किसे होगा नुकसान, 08 अप्रैल 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

IMG 20230407 043951

Share this:

Rashifal 08 April 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 8 अप्रैल को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

08 अप्रैल 2023 शनिवार का पंचांग : बैशाख कृष्ण पक्ष द्वितीया, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), चैत्र | द्वितीया तिथि 10:11 AM तक उपरांत तृतीया | नक्षत्र स्वाति 01:59 PM तक उपरांत विशाखा | वज्र योग 11:58 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग | करण गर 10:11 AM तक, बाद वणिज 09:56 PM तक, बाद विष्टि | अप्रैल 08 शनिवार को राहु 09:22 AM से 10:55 AM तक है | चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा |

विक्रम संवत 2080, अनला। शक सम्वत – 1945,शोभकृत

पूर्णिमांत – बैशाख अमांत – चैत्र । तिथि : कृष्ण पक्ष द्वितीया :  अप्रैल 07 10:21 AM से अप्रैल 08 10:11 AM।

कृष्ण पक्ष तृतीया : अप्रैल 08 10:11 AM से अप्रैल 09 09:35 AM।  नक्षत्र : स्वाति – अप्रैल 07 01:33 PM  से अप्रैल 08 01:59 PM तक। विशाखा – अप्रैल 08 01:59 PM से अप्रैल 09 02:00 PM।

08 अप्रैल 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज परिजनों के साथ आपका आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। लंबे समय से चला आ रहा आपका संपत्ति विवाद का आज समाधान हो सकता है। क्रोध को अपने ऊपर हरगिज़ हावी ना होने दें। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का फायदा उठाने से न चुकें। गलत फैसले लेने से बचें। पार्टनरशिप में व्यवसाय करनेवालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज का दिन परिवार के साथ मस्ती में गुजरेगा। जल्दबाजी और लालच के लिए किया गया कार्य आपके लिए फलदाई नहीं रहेगा। लालच से एकदम दूर रहें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन शानदार और आने वाला है। आपको व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। कोई खास प्रॉफिट आपके हाथ लग सकता है। इससे आप मालामाल हो सकते हैं। साथ में काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। नौकरी नौकरी को लेकर आज अच्छे परिणाम आ सकते हैं। ट्रांसफर पोस्टिंग के योग बनेंगे। आपका प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। विवाह बंधन में बंध चुके जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। आपकी सेहत दुरुस्त बनी रहेगी।

मिथुन : ( क,  छ और घ Gemini Daily Horoscope) :  आज आप व्यवसाय से संबंधी यात्राओं से बचें। आज घर में किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जीवनसाथी से  आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। जीवन साथी से आपको पूरा समर्थन मिलेगा। किसी के प्रति अपनी राय को आज अपने तक ही सीमित रखें। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर गलत असर पड़ सकता है। मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, आय के नये स्त्रोत बनेंगे।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यतीत होगा। प्राचीन यादों को ज़ेहन में ज़िंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताज़ा करने का वक़्त है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। मानसिक संतुलन रखें, सफलता मिल सकती है।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार पर ध्यान देंगे। घरेलू खर्चों में धन अच्छा खासा जाएगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।विरोधियों से सावधान रहें और सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। किसी से भी बिना बात उलझना आपके लिए दुखदाई रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए हादसे दिन अच्छा है लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है। आज जीवनसाथी का मूड अच्छा होगा। वहीं प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  

 आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार में सब लोग खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे आपको अपने ऊपर गर्व करने का वजह देंगे। इस राशि के कारोबारियों के लिए दिन समान्य है। आज आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। शनि देव के मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जप करें, रुके हुए कार्य पुरे होंगे।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज मानसिक संतुलन बनाये रखें। करियर और प्रोफेशन के लिए समय सामान्य है। शाम का वक़्त मित्रों के साथ बिताना रोचक तो रहेगा ही, इसके साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। स्टूडेंट्स सावधान रहें। दौड़-भाग के साथ किसी बात की टेंशन भी हो सकती है। किसी पुराने दोस्त के मिलने से मन में उत्साह बना रहेगा, पुरानी यादें ताजा होंगी। आज आप भावुक कम और व्यावहारिक ज्यादा हो सकते हैं।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए बेहद खास दिन रहेगा। आपके प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ेगी, जिससे इनकम अच्छी होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी दिनमान अच्छा रहेगा। आपकी कार्यकुशलता आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगी। सेहत मजबूत रहेगी। परिवार के किसी छोटे की सेहत बिगड़ सकती है, थोड़ा ध्यान रखें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  

 आज किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। परिवार के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आपका काम और मेहनत देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे। तनाव कम करने के लिए आपको अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए। आपके बच्चे किसी महत्वपूर्ण चीज़ पर आपकी राय लेंगे। आप अपने भाई-बहनों की आर्थिक मदद कर सकते हैं क्योंकि वे विदेश में बसने की योजना बना रहे होंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। आज पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। आपका नसीब भी अच्छा रहेगा।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : जरूर रहेंगे लेकिन फिर भी और दिनों के मुकाबले कुछ कम होंगे। इनकम थोड़ी बढ़ेगी  जिससे आपको खुशी भी होगी। कामों में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको फायदा देंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें होंगी लेकिन शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आपको परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। इससे आपका ही नुकसान हो सकता है। आज निवेश के मामले में आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। सवा किलो काली उड़द दान करने का संकल्प लें और कोरोना की परिस्थितियां पूरी तरह ठीक होने के बाद किसी मंदिर में दान कर दें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।  

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates