– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : आज मेष राशि वालों का मन मुताबिक होगा काम, मीन वालों के सम्मान व प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि ; 08 जुलाई 2023 का राशिफल- पंचांग पढ़ें

Aaj ka rashifal 2

Share this:

Rashifal 08 July 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 08 जुलाई को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

08 जुलाई 2023 शनिवार का पंचांग : श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), आषाढ़। षष्ठी तिथि 09:51 PM तक उपरांत सप्तमी। नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 08:36 PM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा। सौभाग्य योग 05:22 PM तक, उसके बाद शोभन योग। करण गर 11:00 AM तक, बाद वणिज 09:51 PM तक, बाद विष्टि। 08 जुलाई शनिवार को राहु 09:11 AM से 10:51 AM तक है। 02:58 PM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

08 जुलाई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी। इससे आपको फायदा हो सकता है। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। कई तरह के अनुभव आपको मिल सकते हैं। कोई रचनात्मक काम आपके दिमाग में आ सकता है। कारोबार में सफलता मिल सकती है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : संतान या दोस्तों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी। आर्थिक मामलों में उल्लेखनीय सुधार होगा लेकिन इसके साथ ही लागत भी बढ़ेगी। धर्म के कार्य में धन खर्च करने से प्रसन्नता बढ़ेगी। आज आपकी सोचने की शक्ति आपको बहुत सी नई चीजें सिखाएगी। आप उन महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में रहेंगे जो आपके करियर या कामकाजी स्थिति को बनाने में आपकी मदद करेंगे।

मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : 

आप महत्वाकांक्षी उद्यम में प्रवेश कर सकते हैं। यह आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा। यदि आप उच्च अध्ययन, नौकरी या व्यवसाय के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो आपको स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी। व्यापार में शामिल लोग किसी पुराने मित्र की मदद ले सकते हैं। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग खुद को दृढ़ता से स्थापित करेंगे। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। पारिवारिक सन्दर्भ में आप अपने परिवार के सुखमय जीवन के लिए भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। 

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। आपको उनसे बचना चाहिए। 

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आपके स्वभाव में व्यवहारिकता कम और भावुकता ज्यादा रहेगी। आपको अपने गुस्से पर आपको नियंत्रण रखना सीखना होगा। रचनात्मक आपकी भावना बढ़ सकती है। कामकाज में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपका सारा जोर लोगों से संपर्क बनाने और मजबूत करने में रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।  

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  आज आपका दिन हंसी-खुशी बीतेगा। आपके पास कई अवसर होंगे और वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त वित्तीय स्थिति में भी काफी सुधार होगा। आपका पारिवारिक-जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामान्य रूप से लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यह अवधि निवेश प्रयासों के लिए परिपक्व है, जो आपके करियर को बेहतरी की ओर ले जा सकती है।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार होने में परेशानी आ सकती है। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठा सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। 

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। लेखन कार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज़ करें अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से बातचीत होगी। किसी कार्य में सामाजिक संपर्कों का फायदा उठाने में सफल होंगे।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आज पेशेवर यात्राएं अधिक हो सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठों और आधिकारिक लोगों से सहायता, प्रशंसा और पुरस्कार प्राप्त होगा। आपको अपने कार्य स्थल पर सुना और देखा जा सकता है, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। इससे आने वाले समय में समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है, तो ऐसा करने के लिए यह एक आदर्श दिन नहीं है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। आप जिस कार्य करने की सोचेंगे, पूरा कर लेंगे। पॉज़िटिव नज़रिया से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। ऑफिस में सीनियर्स की हेल्प से रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। 

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) :आज आप घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की जरूरतों के मुताबिक खुद को ढालें। यदि आप अपने प्रियजन से मिलते हैं, तो आपका मस्तिष्क अफवाहों से घिरा होगा। यदि आप सीधे जवाब नहीं देते हैं, तो आपके साथ जुड़े लोग आपसे नाराज होने की संभावना रखते हैं। झूठ बोलने से बचें क्योंकि ये आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल सकता है और फिर इस परेशानी से बाहर निकलना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। 

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : व्यावसायिक सन्दर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारू रूप से लाभ उठाएंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। सेहत को लेकर आज आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें। 

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates