– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : मेष सहित इन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा काफी अच्छा, 10 जुलाई 2023 का राशिफल और पंचांग भी पढ़ें 

Aaj ka rashifal 1

Share this:

Rashifal 10 July 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 10 जुलाई को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

10 जुलाई 2023 यानी सोमवार का पंचांग

श्रावण कृष्ण पक्ष अष्टमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), आषाढ़।| अष्टमी तिथि 06:44 PM तक उपरांत नवमी। नक्षत्र रेवती 06:59 PM तक उपरांत अश्विनी। अतिगण्ड योग 12:33 PM तक, उसके बाद सुकर्मा योग। करण बालव 07:17 AM तक, बाद कौलव 06:44 PM तक, बाद तैतिल। 10 जुलाई सोमवार को राहु 07:31 AM से 09:11 AM तक है। 06:59 PM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

10 जुलाई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope): आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुये है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। ज्यादा तली-भुनी चीजे खाने से बचें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी रूचि अध्यात्म की ओर रहेगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus Daily Horoscope) : आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति की राय लाभकारी होगी। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। एकाग्रचित होकर कार्य करें। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में यथोचित वृद्धि होगी। आज आप व्यवसायीक कामों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। 

मिथुन : ( क,  छ, घ Gemini Daily Horoscope) :आज आप में से कुछ के लिए इधर-उधर की भागदौड़ रहेगी। देरी और बाधाएं भी कई बार चिंता का कारण बनेंगी। धैर्य रखें, क्योंकि समय इतना भी बुरा नहीं है, जितना कि यह आपको इस समय दिख रहा है। आप खुद को व्यवस्थित रखेंगे और साहस के साथ चीजों का सामना करेंगे। आप नए संपर्क स्थापित कर पाएंगे। दोस्त सहयोग करेंगे और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यावसायिक और आर्थिक संदर्भ में यात्रा फायदेमंद रहेगी। कुछ के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ तनातनी संभव है।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। जीवन साथी को सफलता मिलाने के योग बन रहे है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है। पारिवारिक रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छात्रों को उनके मेहनत का उचित फल मिलेगा।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क करना आपके लिए अच्छे परिणाम लाएगा। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। मानसिक रूप से भी ताजगी का अहसास होगा और मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्य में मन लगेगा। भावुकता में आप अपने मन की बात किसी को न कहें।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे, लेकिन अगर आपने जल्दबाजी में निर्णय लिए तो आपको नुकसान होगा। आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किन्तु आत्मविश्वास और कौशल के बल पर आप विजयी बनेंगे। आपका अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखना उचित होगा। यात्रा हो सकती है, जो मनोरंजक होगी और आनंद भी प्रदान करेगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आप थोड़े भावुक हो सकते हैं, आप अपने दोस्तों के समर्थन का आनंद लेंगे। 

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से निजात मिलेगी। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को नये प्रोजेक्ट बनाने को मिलेगा। घर में अचानक खुशियाँ आयेगी। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला था। 

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आप खुद का व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं। धन का लाभ होगा। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके व्यापार में धन लाभ होने के आसार भी नजर आ रहे हैं, लेकिन आज आपके रूखे व्यवहार के चलते जीवनसाथी के साथ थोड़े मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आय में कमी रहेगी। भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहें, विशेष कर कमर के निचले हिस्से के प्रति। रक्त सम्बन्धी समस्याएं अत्यधिक परेशान कर सकती हैं। यदि लम्बे समय से ऋण के लिए परेशान हैं, तो इस सप्ताह वह आपको मिल सकता है। विदेश यात्रा के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है, अतः यदि बहुत आवश्यक ना हो तो उसे अभी कुछ समय के लिए स्थगित रखें। संतान से विशेष कर पुत्र के कारण कुछ मानसिक परेशानी पैदा हो सकती है। 

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है। बच्चें होम वर्क समय से पूरा कर लेंगे।  आपाके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। आपके अन्दर बदलाव को देखकर परिवार के लोग काफी खुश होंगे। आज विद्यार्थियों का मन पढाई से हट सकता है।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : कुंभ राशि वालों को माता का सानिध्य प्राप्त होगा। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आज आप दूसरों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। कुछ व्यावसायिक यात्राएं होंगी। आप अध्ययन में गहरी रुचि रखेंगे। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आर्थिक सुधार होगा और धन आपकी तरफ आएगा। आपके सामने नई चुनौतियां आ सकती हैं। चोट या दुर्घटना की भी संभावना है। संभलकर रहें। मन में किसी तरह का शक रहेगा। 

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :  आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। कामों सफलता मिलेगी। प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ आनंददायी समय बीतेगा। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates